फर्जीवाड़ा: पुलिस की फर्जी सील लगाकर कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, सील और लैपटॉप बरामद
धार जिले के मनावर में पुलिस ने फर्जी अस्थायी चरित्र प्रमाण पत्र बनाने और बेचने के आरोप में फोटो कॉपी सेंटर संचालक आदित्य सोलंकी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से थाना मनावर की फर्जी रबर सील, लैपटॉप और प्रमाण पत्रों की प्रतियां बरामद कीं। लैपटॉप में 27 चरित्र प्रमाण पत्र मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने फर्जी अस्थायी चरित्र प्रमाण पत्र तैयार कर लोगों को उपलब्ध कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फोटो कॉपी सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से थाना मनावर की फर्जी रबर सील, लैपटॉप एवं फर्जी प्रमाण पत्रों की प्रतियां बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपी के लैपटॉप से 27 चरित्र प्रमाण पत्र एवं शपथ पत्र भी मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी मनावर ब्रजेश कुमार मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश यादव की टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
एसडीओपी ब्रजेश कुमार मालवीय ने बताया कि एक दिन पूर्व 29 अगस्त को थाना मनावर में पदस्थ उपनिरीक्षक मनीष कुमार चौधरी को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मनावर स्थित आदित्य फोटो कॉपी सेंटर का संचालक अपनी दुकान पर थाना मनावर की फर्जी रबर सील लगाकर सरकारी एवं निजी नौकरी के लिए फर्जी अस्थायी चरित्र प्रमाण पत्र तैयार कर लोगों को दे रहा है और इसके एवज में 500 रुपये वसूल रहा है।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: दमोह में 40 फीट गहरी नदी में गिरा सीमेंट लदा ट्रक, 24 घंटे बाद चालक-क्लीनर के शव बरामद
एसडीओपी बृजेश कुमार मालवीय ने बताया कि सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम आदित्य फोटो कॉपी सेंटर पहुंची, जहां दुकान संचालक आदित्य पिता छगनलाल सोलंकी (32) निवासी पटेल कॉलोनी मनावर मौजूद मिला। पंचों की मौजूदगी में दुकान की तलाशी लेने पर पुलिस को थाना प्रभारी, पुलिस थाना मनावर के नाम एवं फोन नंबर अंकित रबर सील, विभिन्न प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां तथा एक DELL कंपनी का लैपटॉप मय चार्जर बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक इसी लैपटॉप के माध्यम से फर्जी प्रमाण पत्र तैयार किए जाते थे।
मामले में थाना मनावर में अपराध क्रमांक 604/2026 दर्ज कर धारा 318(4), 338, 336(3) एवं 340(2) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी के लैपटॉप की जांच में 27 चरित्र प्रमाण पत्र एवं शपथ पत्र मिलने की बात पुलिस ने कही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
