फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: SIT Raids Land Deal Case, Hanfi’s House Locked; Search for 3 Accused Underway

बहुचर्चित कटनी जमीन मामले में SIT की दबिश: आरोपी हनफी के घर मिला ताला, तीनों नामजद की तलाश में छापेमारी जारी

Fri, 28 Aug 2026 11:50 AM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 11:50 AM IST
सार

बहुचर्चित जमीन सौदा मामले में SIT ने जांच तेज करते हुए फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। मारूफ अहमद हनफी के घर पर ताला मिला, जिसके बाद पड़ोसियों से पूछताछ की गई। निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीनों नामजद आरोपी अब भी फरार हैं।

विज्ञापन
MP: SIT Raids Land Deal Case, Hanfi’s House Locked; Search for 3 Accused Underway
मारूफ अहमद हनफी के घर एसआईटी की दबिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी के बहुचर्चित जमीन सौदा मामले की जांच अब तेज हो गई है। जबलपुर रेंज के आईजी के निर्देश पर गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने गुरुवार को कटनी पहुंचकर फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी। टीम सबसे पहले जमीन खरीदार और मामले के नामजद आरोपी मारूफ अहमद हनफी के घर पहुंची लेकिन वहां ताला मिला। इसके बाद जांच अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। मामले में निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हनफी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन


जबलपुर रेंज के आईजी के निर्देश पर गठित एसआईटी जमीन सौदा मामले की विवेचना कर रही है। एएसपी अंजना तिवारी के नेतृत्व में 8 सदस्यीय टीम फरार आरोपियों की तलाश के साथ मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है। गुरुवार को टीम ने कटनी पहुंचकर मारूफ अहमद हनफी के घर दबिश दी। हालांकि मकान बंद मिला। इसके बाद टीम ने आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की और मारूफ की गतिविधियों से संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार तीनों नामजद आरोपी फिलहाल फरार हैं। SIT उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राखी पर घर नहीं गए शिक्षक अभ्यर्थी: नीलम पार्क में मंत्री की देख रहे राह, अभ्यर्थी बोलीं-रोजगार का शगुन चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्री से लेकर बैंक लेनदेन तक जांच
जबलपुर से पहुंची एसआईटी के जांच अधिकारी चंद्रकांत झा ने बताया कि टीम आरोपियों की तलाश और मामले की विवेचना के लिए कटनी आई है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी वरिष्ठ अधिकारी ही साझा करेंगे।


एसआईटी अब जमीन की रजिस्ट्री, बैंक लेनदेन, भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। इसके अलावा सील किए गए सीएसपी कार्यालय को भी जल्द एसआईटी की मौजूदगी में खोला जाएगा। वहां रखी फाइलों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच किए जाने की तैयारी है।

मामले में नामजद तीनों आरोपियों की ओर से गिरफ्तारी से राहत के लिए न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर किए जाने की जानकारी सामने आई है। इन याचिकाओं पर अभी फैसला होना बाकी है। वहीं पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed