फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Rakhis Arrive from Across the World, 51-Foot Rakhi to Be Special; Auspicious Muhurat All Day

उज्जैन: सात समंदर पार से आईं गणेशजी के लिए राखियां, रक्षाबंधन पर 51 फीट की राखी होगी खास, आज दिनभर शुभ मुहूर्त

Fri, 28 Aug 2026 07:55 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 07:55 AM IST
सार

रक्षाबंधन पर बड़ा गणेश मंदिर में देश-विदेश की बहनों की आस्था देखने को मिलेगी। भगवान गणेश को भाई मानने वाली श्रद्धालुओं ने मुंबई, जयपुर से लेकर अमेरिका, लंदन और हांगकांग तक से राखी भेजी है। इस बार भगवान गणेश को 51 फीट लंबी भव्य राखी अर्पित की जाएगी।

विज्ञापन
Ujjain: Rakhis Arrive from Across the World, 51-Foot Rakhi to Be Special; Auspicious Muhurat All Day
बड़ा गणेश को दोपहर में बंधेगी सोने की गिन्नी और 51 फीट की विशाल राखी

विस्तार

धर्मनगरी उज्जैन में रक्षाबंधन का पर्व आस्था, संस्कृति और पारिवारिक भाव का अनूठा संगम बनकर उभरा है। विश्वप्रसिद्ध महाकाल मंदिर के समीप स्थित प्रसिद्ध बड़ा गणेश मंदिर में इस बार भी रक्षाबंधन पर एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। भगवान गजानन को अपना सगा भाई मानने वाली बहनों ने न केवल देश के विभिन्न राज्यों, बल्कि सात समंदर पार से भी रक्षासूत्र भेजे हैं।
विज्ञापन


15 फीट ऊंची भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा वाले इस ऐतिहासिक मंदिर में वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। पंडित अक्षत व्यास के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती को जगत माता-पिता माना जाता है, इसी भाव से महिलाएं भगवान गणेश को अपना भाई मानती हैं। इस वर्ष विघ्नहर्ता के लिए मुंबई, बेंगलुरु, जयपुर, कोलकाता, भोपाल और इंदौर के अलावा अमेरिका, लंदन और हांगकांग से भी भव्य राखियां पहुंची हैं।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर भगवान गणेश को 51 फीट लंबी बेहद भव्य और विशेष राखी अर्पित की जाएगी। मुंबई की श्रद्धालु राजकुमारी जैन द्वारा भेजी गई सोने की गिन्नी से सुसज्जित राखी भगवान की कलाई पर सजाई जाएगी। यह परंपरा केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं है, बल्कि बहने पूरे परिवार के प्रति सम्मान और प्रेम प्रकट करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कुबेरेश्वर धाम से दिल्ली लौट रहे युवक को ट्रेन में हृदयाघात, मालवा एक्सप्रेस रोक कर बचाई जान


रिद्धि और सिद्धि के लिए आई साड़ी
भगवान गणेश की पत्नियों रिद्धि और सिद्धि को भाभी का दर्जा देते हुए बहनों ने उनके लिए रेशमी साड़ियां भेजी हैं। गजानन के वाहन मूषक महाराज के लिए विशेष नक्काशीदार आसन भेंट स्वरूप भेजे गए हैं।

भद्रामुक्त रक्षाबंधन, दिनभर रहेगा शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्यों और पंचांग गणना के अनुसार, इस बार भद्रा का साया 27 अगस्त की रात को ही समाप्त हो जाएगा। 28 अगस्त (श्रावण शुक्ल पूर्णिमा) को पूरे दिन और प्रदोष काल में भद्रा का कोई प्रभाव नहीं रहेगा। ऐसे में श्रद्धालु बिना किसी विघ्न के शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश को रक्षासूत्र अर्पित कर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed