Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: School Transport In-Charge Accused of Obscene Act with Class 5 Student, Parents Protest

स्कूल में बवाल: पांचवीं के छात्र से अश्लील हरकत का आरोप, परिजनों का हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 28 Nov 2026 01:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Nov 2026 01:40 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर क्षेत्र में पांचवीं कक्षा के छात्र के साथ स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Meerut: School Transport In-Charge Accused of Obscene Act with Class 5 Student, Parents Protest
धरने पर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित एक स्कूल के बाहर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। पांचवीं कक्षा के छात्र के परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और ट्रांसपोर्ट इंचार्ज पर बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। परिजन स्कूल के गेट पर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

वॉशरूम में ले जाकर अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप

दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित एक गांव निवासी युवक शनिवार को ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि स्कूल का ट्रांसपोर्ट इंचार्ज पांचवीं कक्षा के छात्र को बहाने से वॉशरूम में ले गया था। वहां उसने अपने मोबाइल पर बच्चे को अश्लील वीडियो दिखाए और उसके साथ गलत हरकत की।

विज्ञापन

 

परिजनों के मुताबिक, छात्र ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण बच्चे ने पहले किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में घर पहुंचकर उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

स्कूल प्रबंधन पर मामला दबाने का आरोप

बच्चे की बात सुनने के बाद परिजनों ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद शनिवार को परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
 

परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि घटना की जानकारी होने के बावजूद प्रधानाचार्य और एक शिक्षक ने मामले को दबाने का प्रयास किया। इस बात को लेकर उनका गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
 

पुलिस कर रही मामले की जांच

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। स्कूल के बाहर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed