Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar New SSP Harkamalpreet Singh Khakh in action mode

जालंधर: एक्शन मोड में नए एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख, सभी थानों की करवाई चेकिंग; रातभर पुलिस ने लगाए नाके

Sat, 28 Nov 2026 01:53 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Sat, 28 Nov 2026 01:53 PM IST
सार

जालंधर ग्रामीण के नए एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख के आदेश पर नाइट डोमिनेशन और गश्त तेज कर दी गई है। थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।एसएसपी ने खुद थाना लांबड़ा का औचक निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Jalandhar New SSP Harkamalpreet Singh Khakh in action mode
जालंधर के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर ग्रामीण के नए एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने पदभार संभालते ही जिले में पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए विशेष सुरक्षा अभियान शुरू करवा दिया है। उनके निर्देशों पर जिलेभर में नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन, विशेष नाकाबंदी और पुलिस थानों की औचक चेकिंग की गई।
विज्ञापन


इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। एसएसपी खख ने खुद रात के दौरान थाना लांबड़ा का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस कर्मचारियों की तैनाती और कामकाज का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को सतर्कता से ड्यूटी निभाने और आम जनता के साथ विनम्र व्यवहार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने भी नूरमहल, शाहकोट, गोराया, लोहियां, मेहतपुर, करतारपुर, मकसूदां, आदमपुर, पतारा, फिल्लौर, बिलगा, नकोदर और भोगपुर सहित विभिन्न थानों का निरीक्षण किया। एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि नशा तस्करी, अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। विशेष नाकाबंदी, रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि जालंधर ग्रामीण के लोगों को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने संभाला पदभार
जालंधर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने अपना पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आज उन्होंने जालंधर में ज्वाइन किया है और पंजाब सरकार की ओर से चलाए जा रहे 'युद्ध नशों विरुद्ध' तथा 'युद्ध गैंगस्टरों विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अपराधियों को जड़ से खत्म करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। नशे के मामले में पुलिस की नीति जीरो टॉलरेंस की रहेगी और इस कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। 



पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस और आम लोगों के बीच संबंधों को और बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी, ताकि पुलिस जनता की सेवा अधिक प्रभावी तरीके से कर सके। उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने खास तौर पर उन लोगों और युवाओं को चेतावनी दी, जो थोड़े से पैसों के लालच में नशे के कारोबार से जुड़ जाते हैं। 

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग इस गलत रास्ते पर न चलें, क्योंकि थोड़े से पैसों के लालच में उठाया गया कदम उनका पूरा भविष्य बर्बाद कर सकता है। अंत में उन्होंने जालंधर के लोगों से अपील की कि वे पुलिस के साथ जुड़ें और सहयोग करें, ताकि सभी मिलकर शहर को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाने की दिशा में काम कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed