{"_id":"6b0a8aa48acd69986c0ba046","slug":"manit-to-address-student-stress-stress-levels-will-be-assessed-through-om-chanting-music-and-dance-with-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब छात्रों का तनाव भी पढ़ेगा मैनिट: ओम जाप, संगीत और नृत्य से होगी स्ट्रेस की जांच,मशीन बताएगी कितना हुआ फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब छात्रों का तनाव भी पढ़ेगा मैनिट: ओम जाप, संगीत और नृत्य से होगी स्ट्रेस की जांच,मशीन बताएगी कितना हुआ फायदा
Sat, 28 Nov 2026 01:45 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:45 PM IST
सार
मैनिट भोपाल में 2027 के नए शैक्षणिक सत्र से वेलनेस लैब शुरू करने की तैयारी है। इसमें ईईजी आधारित मशीनों से विद्यार्थियों के तनाव में बदलाव की जांच होगी। संगीत, नृत्य, खेल, ओमकार जाप और ध्यान के जरिए तनाव कम करने के उपाय सुझाए जाएंगे। हर विद्यार्थी की अलग मैपिंग होगी और इस व्यवस्था में भागीदारी अनिवार्य रहेगी। वहीं 29 नवंबर को 23वां दीक्षांत समारोह होगा। इसमें 1745 विद्यार्थियों को उपाधियां और 39 पदक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मैनिट भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंजीनियरिंग की पढ़ाई, परीक्षा और करियर का दबाव झेल रहे विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर मैनिट भोपाल एक नई पहल करने जा रहा है। यहां अब विद्यार्थियों को सिर्फ तकनीकी रूप से दक्ष बनाने पर ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से मजबूत बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। इसके लिए संस्थान में विशेष वेलनेस लैब तैयार की जा रही है। इसमें विद्यार्थियों के तनाव और मानसिक स्थिति को समझने के लिए वैज्ञानिक उपकरणों की मदद ली जाएगी। कोई विद्यार्थी संगीत से तनाव कम कर सकेगा, किसी को नृत्य या खेल के लिए प्रेरित किया जाएगा, तो किसी के लिए ओमकार जाप और ध्यान का अभ्यास सुझाया जाएगा। मैनिट के निदेशक डॉ. करुणेश कुमार शुक्ल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2027 के नए शैक्षणिक सत्र से यह व्यवस्था शुरू करने की तैयारी है। खास बात यह है कि इस कोर्स में हर विद्यार्थी की भागीदारी अनिवार्य होगी। इसके लिए उपकरण खरीदने की प्रक्रिया चल रही है।
हर बच्चे की अलग होगी मैपिंग, पसंद के हिसाब से मिलेगा समाधान
डॉ. शुक्ल के मुताबिक, वेलनेस लैब में हर विद्यार्थी की अलग-अलग मैपिंग की जाएगी। इसका उद्देश्य यह समझना होगा कि किस विद्यार्थी को किस गतिविधि से मानसिक तनाव से राहत मिलती है। इसके बाद उसे उसी दिशा में अभ्यास के लिए प्रेरित किया जाएगा। मसलन, किसी को संगीत सुनने से राहत मिलती है तो किसी को नृत्य, खेल या ध्यान से फायदा हो सकता है।
ओम जाप का असर मशीन पर भी देख सकेंगे विद्यार्थी
इस लैब की सबसे खास बात यह होगी कि विद्यार्थी अपने तनाव में कमी को वैज्ञानिक उपकरण के माध्यम से देख सकेंगे। निदेशक के अनुसार, यहां ईईजी जैसी तकनीक पर आधारित मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। विद्यार्थी संगीत सुनकर, ओमकार जाप या ध्यान का अभ्यास करके अपने तनाव में आने वाले बदलाव को देख सकेंगे। इसका उद्देश्य उन्हें केवल सलाह देना नहीं, बल्कि तकनीकी माध्यम से यह अनुभव कराना है कि नियमित अभ्यास से उन्हें कितना फायदा हो रहा है।
विज्ञापन
एनईपी में भी इमोशनल इंटेलिजेंस पर जोर
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भावनात्मक समझ और इमोशनल इंटेलिजेंस को भी महत्व दिया गया है। इसी सोच के तहत मैनिट अपने पाठ्यक्रम में ह्यूमन वैल्यूज और मेंटल वेलनेस को शामिल कर रहा है। निदेशक का कहना है कि मानसिक रूप से मजबूत विद्यार्थी न केवल बेहतर इंजीनियर बन सकता है, बल्कि एक बेहतर नागरिक बनने में भी सक्षम होगा।
पहले से भी मानसिक स्वास्थ्य पर काम कर रहा मैनिट
मैनिट ने विद्यार्थियों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए सेंटर फॉर होलिस्टिक वेलनेस भी बनाया है। संस्थान की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यहां काउंसलिंग, जागरूकता कार्यक्रम और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।
डॉ. शुक्ल का कहना है कि मानसिक स्वास्थ्य की जरूरत केवल विद्यार्थियों को ही नहीं, बल्कि हर व्यक्ति को है। पढ़ाई के साथ अगर विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं और तनाव को संभालने का तरीका भी सिखाया जाए तो वे भविष्य की चुनौतियों का बेहतर सामना कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें-भोपाल में निगम के मकानों की बिक्री का नया फॉर्मूला: अब बोली लगाकर खरीद सकेंगे 212 डुप्लेक्स और 145 प्लॉट
दीक्षांत में पहली बार 3 विद्यार्थियों को मिलेगी पीजी डिप्लोमा उपाधि
भोपाल के मैनिट में 29 नवंबर को 23वां दीक्षांत समारोह होगा। इसमें 1745 विद्यार्थियों को उपाधियां और 39 पदक दिए जाएंगे। इनमें 1104 स्नातक, 560 परास्नातक और 81 पीएचडी शोधार्थी शामिल हैं। खास बात यह है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत पहली बार एमटेक की एक साल की पढ़ाई के बाद कोर्स छोड़ने वाले तीन विद्यार्थियों को पीजी डिप्लोमा दिया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल होंगे।