फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Panchayat Election: Shot fired in Bhind, Congress alleges booth capturing in Niwari

MP Panchayat Election:कांग्रेस ने निवाड़ी में बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया, भिंड में गोली चली

Sat, 25 Jun 2022 05:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 25 Jun 2022 05:37 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। शनिवार को प्रथम चरण का मतदान संपन्न हो गया। कांग्रेस ने भाजपा पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए है।  वहीं, भिंड में गोली चलने और मारपीट की घटनाएं सामने आई है। 

विज्ञापन
MP Panchayat Election: Shot fired in Bhind, Congress alleges booth capturing in Niwari
कांग्रेस ने बूथ कैपचरिंग के बीजेपी पर आरोप लगाए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। शनिवार को प्रथम चरण का मतदान संपन्न हो गया। कांग्रेस ने भाजपा पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए है।  वहीं, भिंड में गोली चलने और मारपीट की घटनाएं सामने आई है। 

विज्ञापन

कांग्रेस ने भाजपा पर पंचायत चुनाव में बूथ कैप्चरिंग और हिसा करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा पंचायत चुनाव में बड़े पैमाने पर मारपीट करके चुनाव जीतने की कोशिश की जा रही है। निवाड़ी जिले की जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 के ग्राम बिनवारा में विधायक अनिल जैन की पत्नी प्रत्याशी हैं, वहां खुलेआम बूथ कैप्चरिंग करके वोट डाले गए और जनता को डराया धमकाया जा रहा है। यादव ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी का लूट तंत्र जनता के सामने आ गया है।  निर्वाचन आयोग तत्काल इस मामले में संज्ञान ले और कार्यवाही करें ताकि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सके।

विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ भिंड में गोली चलने और मारपीट की भी सूचना सामने आ रही है। यहां पर हवाई फायरिंग का एक वीडियों वायरल हो रहा है। वहीं, कुछ जगह कार्यकर्ताओं में झड़प होने की भी सूचना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed