{"_id":"6389f9561769617c6f32c67d","slug":"mp-news-vandalism-in-ambedkar-s-statue-commotion-of-villagers-warning-of-blockade","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अंबेडकर की प्रतिमा में तोड़फोड़, ग्रामीणों का हंगामा, चक्काजाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अंबेडकर की प्रतिमा में तोड़फोड़, ग्रामीणों का हंगामा, चक्काजाम की चेतावनी
Fri, 02 Dec 2022 06:40 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 02 Dec 2022 06:40 PM IST
सार
सतना जिले के शिवपुर गांव में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उनकी मांग है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी किया जाए।
विज्ञापन
सतना में प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सतना जिले के शिवपुर गांव में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उनकी मांग है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी किया जाए। अगर उन्हें जल्द नहीं पकड़ा गया तो हम चक्काजाम करेंगे। पुलिस टीम ने उन्हें समझाइश दी।
जानकारी के अनुसार मामला सतना जिले के सिंहपुर थाना इलाके की रैगाव चौकी में आने वाले शिवपुर गांव का है। गुरुवार रात अराजक तत्वों ने बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित कर दी। अलसुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा में तोड़फोड़ देखी तो वे आक्रोशित हो गए। धीरे-धीरे ग्रामीण एकत्र हुए और हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने समझाने की कोशिश की पर ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि हमारी भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसा करने वाले दोषियों को जब तक नहीं पकड़ा जाता, हम शांत नहीं रहेंगे। उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होगी तो हम चक्काजाम करेंगे।