{"_id":"647dfb04501b51537e0155b3","slug":"mp-news-three-children-died-due-to-drowning-in-a-pond-in-seoni-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सिवनी में तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, पाल पर पड़े कपड़े देख घटना का पता चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सिवनी में तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, पाल पर पड़े कपड़े देख घटना का पता चला
Mon, 05 Jun 2023 08:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 05 Jun 2023 08:41 PM IST
सार
सिवनी में तीन मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। तीनों नहाने के लिए तालाब पहुंचे थे और गहरे पानी में जाने से डूब गए।
विज्ञापन
सिवनी में तीन मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई।
- फोटो : Social Media
विस्तार
मध्यप्रदेश के सिवनी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तीन मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। तीनों नहाने के लिए तालाब पहुंचे थे और गहरे पानी में जाने से डूब गए। तालाब की पाल पर पड़े कपड़ों को देखकर ग्रामीणों ने पानी में देखा तो शव नजर आए। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार घटना में सिवनी जिले के छपारा थाना इलाके के देशगांव का है। बताया गया कि गांव में रहने वाले आदर्श (6) पिता भारत झरिया, दीपांशु (5) पिता सुरेश यादव और आदित्य (5) पिता राजेश झरिया सोमवार दोपहर करीब 12 बजे नहाने के इरादे से तालाब में उतरे थे। आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय तीनों गहरे पानी में उतर गए, और डूब गए। तालाब की पाल पर कपड़े पड़े देखकर लोगों को आशंका हुई, तो उन्होंने पानी में देखा तो सन्न रह गए। उन्होंने परिजनो को इसकी सूचना दी। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से उनको बाहर निकाला गया। उनकी सांसें थम चुकी थी। इस घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंची। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है।