फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Sanitary pad bank made in Betul police station, those who cannot pay will be given free of cost

MP News: बैतूल के थाने में बना सैनेटरी पैड बैंक, जो पैसा नहीं चुका सकतीं उन्हें मुफ्त दिए जाएंगे

Mon, 20 Feb 2023 09:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 09:16 PM IST
सार

बैतूल थाना कोतवाली की महिला ऊर्जा डेस्क पर सैनेटरी पैड बैंक की शुरुआत की गई। कई बार जांच-पड़ताल और पूछताछ में इतना समय गुजर जाता है कि पीड़ित कहीं और नहीं जा सकती। ऐसे में ऐसी जरूरतमंद पीड़ितों के लिए इस बैंक की शुरुआत की गई है। 

विज्ञापन
MP News: Sanitary pad bank made in Betul police station, those who cannot pay will be given free of cost
बैतूल थाना कोतवाली की महिला ऊर्जा डेस्क पर सैनेटरी पैड बैंक की शुरुआत की गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश की बैतूल पुलिस की पहल चर्चा में है। बैतूल थाना कोतवाली की महिला ऊर्जा डेस्क पर सैनेटरी पैड बैंक की शुरुआत की गई। बैतूल कोतवाली थाना अब पहला ऐसा थाना बन गया है जहां पीड़ित महिला सैनेटरी पैड मांग सकती है। 
विज्ञापन


ऊर्जा डेस्क ने सोमवार को यहां सशक्त सुरक्षा पैड बैंक की शुरुआत की। डेस्क की प्रभारी कविता राजवंशी ने अपने जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर पैड बैंक के लिए मदद की। रक्षित निरीक्षक मनोरमा सेन ने फीता काटकर इस पैड बैंक का शुभारंभ किया। मौजूद किशोरियों को सेनेटरी पैड भी बांटे गए। 
विज्ञापन


डेस्क प्रभारी के मुताबिक कई बार थाने में आने वाली पीड़ित ऐसी स्थिति में पहुंचती हैं कि उन्हें तुरंत सैनेटरी पैड की जरूरत होती है। कई बार जांच-पड़ताल और पूछताछ में इतना समय गुजर जाता है कि पीड़ित कहीं और नहीं जा सकती। ऐसे में ऐसी जरूरतमंद पीड़ितों के लिए इस बैंक की शुरुआत की गई है। जहां इसे लागत खरीदी मूल्य पर दिया जाएगा। अगर पीड़िता सक्षम नहीं है तो उन्हें यह निशुल्क भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed