फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Poklane drivers engaged in disaster management of Karam Dam honored, CM said proud of you

MP News: कारम डैम के आपदा प्रबंधन में लगे पोकलेन ड्राइवर्स सम्मानित, सीएम बोले आप पर गर्व

Wed, 17 Aug 2022 11:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 17 Aug 2022 11:49 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के धार जिले के कारम बांध के लीकेज के बाद बायपास चैनल बनाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों और संस्थाओं को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया।

विज्ञापन
MP News: Poklane drivers engaged in disaster management of Karam Dam honored, CM said proud of you
सीएम शिवराज ने पोकलेन ड्राइवर्स और हेल्पर को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के धार जिले के कारम बांध के लीकेज के बाद बायपास चैनल बनाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों और संस्थाओं को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री निवास पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में शिवराज ने कहा कि यह कार्यक्रम कोई कर्मकांड नहीं है। यह अंतरात्मा ने कहा कि शिवराज इनका तू सम्मान कर इसलिए मैंने आज आपको बुलाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बांध के पानी की सुरक्षित निकासी के लिए मार्ग बनाने वाले पोकलेन ऑपरेटर, पोकलेन मशीन हेल्पर, ब्रेकर ऑपरेटर आदि को सम्मान निधि के रूप में 2-2 लाख रूपए के चेक प्रदान किए। साथ ही शिवकुमार कोल, संजय भारती, मोहम्मद सैयद आलम, प्रमोद कुमार, सूरज कुमार कोल, नीतिश कुमार, अमित, जय सिंह, जितेन्द्र दरबार, मोतीलाल, इंदू, गंगाराम, सुनील, श्यामलाल, विजय तथा संतोष ओसारी को माल्यार्पण कर प्रमाण-पत्र और चेक प्रदान किये गये। साथ ही अलग-अलग संगठनों और नगर पंचायत से लेकर पंचायत के सहयोग करने वाले लोगों का भी सम्मान किया गया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस अवसर पर कहा कि कारम डैम से पानी रिसने के मामले की जांच कमेटी गठित है। जिसके तथ्यों के आधार पर कर्रवाई करेंगे। सीएम ने कारम बांध के रेस्क्यू ऑपरेशन की याद करते हुए कहा कि एक ऐसा संकट जिसने मुझे भी तीन दिन और तीन रात सोने नहीं दिया। कोई और ही नहीं थी। एक ही चिंता, जुनून और जज्बा था कि हमारे भाई-बहन, बेटा-बेटी सब सुरक्षित रहें।  केवल इंसान ही सुरक्षित ना रहे बल्कि मूक प्राणी जो बोल नहीं सकते, कोई गाय, भैंस, बैल बंधा रह गया हो, बकरा-बकरी रह गया हो वह भी सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएम ने कहा कि  मैंने कलेक्टरों को कहा था कि मुर्गा मुर्गी को भी सुरक्षित निकाल ले जाना कहीं कोई जान नहीं जानी चाहिए।  आज ह्रदय में संतोष है की जनता भी सुरक्षित रही और पशु-पक्षी भी सुरक्षित रहे। सीएम ने किसानों से कहा कि फसलों को थोड़ा बहुत नुकसान हुआ हे, लेकिन चिंता नहीं करना मामा भरपाई कर देगा। सीएम ने कहा कि हम एक बहुत बड़ी आपदा को टालने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस संकट में हमारे सभी साथी डंटे रहे। हमारे एसएन मिश्रा और उनकी पूरी टीम, कमिश्नर और आईजी इंदौर, कलेक्टर-एसपी धार, खरगोन नीचे तक के सभी कर्मचारी और अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed