फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Narottam hit back at Kamal Nath for taking the credit of Mahakal Lok

MP News: महाकाल लोक का श्रेय लेने के आरोप पर नरोत्तम का कमलनाथ पर पलटवार, बोले अच्छे काम की तारीफ करें

Tue, 11 Oct 2022 11:34 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 11 Oct 2022 11:34 AM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अच्छे काम की कमलनाथ तारीफ करें। हमारी सरकार ने महाकाल कॉरीडोर का प्रस्ताव 2017 में पारित किया। 2018 में DPR को मंजूरी मिली। इसका निर्माण 2020 को निर्माण शुरू हुआ। यह कमलनाथ की सरकार में ठंडे बस्ते में चला गया। 

विज्ञापन
MP News Narottam hit back at Kamal Nath for taking the credit of Mahakal Lok
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उज्जैन में श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले श्री महाकाल लोक पर श्रेय लेने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए है। कमलनाथ के महाकाल कॉरीडोर का बीजेपी पर श्रेय लेने के आरोप पर गृहमंत्री और प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि अच्छा काम हो रहा है तो कमलनाथ तारीफ करें। हमारी सरकार ने महाकाल कॉरीडो का प्रस्ताव 2017 में पारित किया। 2018 में DPR को मंजूरी मिली। इसका निर्माण 2020 को निर्माण शुरू हुआ। यह कमलनाथ की सरकार में ठंडे बस्ते में चला गया था। मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी को झूठ बोलने का सगल है, पहले किसानो,नौजवानों से झूठ बोला और अब महाकाल से बोल रहे है। मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी बाबा महाकाल से झूठ मत बोलो।
विज्ञापन

 
आज पीएम करेंगे लोकार्पण
मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। आजादी के बाद दो महापुरुष सरदार पटेल और नरेंद्र मोदी है, जिन्होंने मंदिरों की जीर्णोद्वार किया है। सोमनाथ का जीर्णोद्वार सरदार पटेल ने किया। नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की आधारशीला रखी। बाबा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और अब श्री महाकाल लोक जिसमें शिव परिवार विराजमान है। उसका आज लोकार्पण करने प्रधानमंत्री आ रहे है। इस लोक का निर्माण भविष्य के 50 साल को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह संस्कृति और विकास का अद्भुत संगम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed