फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से होगी मिशन 2023 की शुरुआत, जाने क्या है पूरा प्लान?

Mon, 12 Sep 2022 11:01 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 12 Sep 2022 11:01 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर मध्यप्रदेश में होंगे। प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले प्रधानमंत्री के मध्यप्रदेश दौरे को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री के दौरे से पहले श्योपुर में कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली।

विज्ञापन
MP News: Mission 2023 will start with the visit of Prime Minister Narendra Modi, know what is the complete pla
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जन्मदिन 17 सितंबर को श्योपुर में मनाएंगे। प्रोजेक्ट चीता के तहत अफ्रीका से जो चीते आ रहे हैं, उन्हें मोदी ही कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे। इसके बाद मोदी स्वयंसहायता समूह की महिलाओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के दौरे के बाद ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत प्रदेश में पदयात्रा करने वाले हैं। चुनावों से पहले मोदी के और भी दौरे प्रस्तावित हैं। उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण समारोह में भी उनके आने की संभावना है।   

MP News: Mission 2023 will start with the visit of Prime Minister Narendra Modi, know what is the complete pla
सीएम शिवराज ने कूनों में तैयारियों की अधिकारियों से ली जानकारी - फोटो : अमर उजाला
सीएम और केंद्रीय मंत्री ने देखी तैयारी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ कूनो नेशनल पार्क में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने अधिकरियों से पूरे कार्यक्रम की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
 
 
MP News: Mission 2023 will start with the visit of Prime Minister Narendra Modi, know what is the complete pla
सीएम शिवराज, केंद्रीय मंत्री, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ - फोटो : अमर उजाला
बीजेपी कार्यकर्ता उत्साहित
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्यप्रदेश में आगमन एक गौरव का क्षण है, सभी कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। प्रधानमंत्री का पर्यावरण और वन्य जीवों के लिए प्रेम है कि वह हमें 17 सितम्बर को यह सौगात देंगे। प्रधानमंत्री के आत्मीय अभिनंदन के लिए मध्य प्रदेश उत्साहित है।
 
PM के जन्मदिन को खास बनाने में जुटी बीजेपी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से तीर्थ दर्शन यात्रा की 5 नई ट्रेनें चलाई जाएंगी। जिसमें करीब 5 हजार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ दर्शन कराएंगे। 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों के तबादलें किए जाएंगे। सरकार 17 सितंबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक हितग्राहीमूलक योजनाओं में हर पात्र को लाभ दिलाने के लिए एक विशेष प्रदेशस्तरीय अभियान चलाएगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा  ’हरा-भरा मध्यप्रदेश’ अभियान  के पहले चरण का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वृहद पौधारोपण के साथ करेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed