फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: जातिगत समीकरण साधने की कोशिश में सिंधिया, अजा सम्मेलन में खाना परोसते दिखे

Sun, 11 Sep 2022 04:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 11 Sep 2022 04:08 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर-चंबल में तीन दिनों के दौरे पर हैं। वे इस दौरान अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ावर्ग के सम्मेलन में उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। वहीं एक कार्यक्रम में वे खाना खाते और खाना परोसते भी देखे गए। 

विज्ञापन
MP News: Scindia was seen serving food at the SC convention in an attempt to solve caste equations
अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में सिंधिया ने परोसा खाना - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होना हैं। दोनों प्रमुख दल तैयारियों में जुटे हैं, साथ ही अपनी कमी तलाश करते हुए उसे सुधारने में लगे हैं। प्रदेश में इन दिनों जातिगत समीकरण बिगड़ता लग रहा है। भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती भी खुलकर ये बात कह चुकी हैं। ग्वालियर-चंबल में जातिगत समीकरण साधने का काम केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कर रहे हैं। उनकी सक्रियता तो इसी तरफ इशारा कर रही है।

 
MP News: Scindia was seen serving food at the SC convention in an attempt to solve caste equations
सिंधिया ने प्लेट लगाकर कार्यकर्ता को थमाई। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सिंधिया ग्वालियर-चंबल में तीन दिनों के दौरे पर हैं। वे इस दौरान अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ावर्ग के सम्मेलन में उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। वहीं एक कार्यक्रम में वे खाना खाते और खाना परोसते भी देखे गए। शनिवार शाम को सिंधिया अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के सम्मेलन में पहुंचे। वहां उन्होंने समाज के इन वर्गों को महत्वपूर्ण बताया। उनके साथ खाना खाया और परोसा। 
 
MP News: Scindia was seen serving food at the SC convention in an attempt to solve caste equations
सिंधिया का ये अंदाज देखकर लोग चौंके भी। - फोटो : सोशल मीडिया
महाराज के इस दौरे और अतिसक्रियता को भाजपा के जातिगत समीकरण साधने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि प्रीतम लोधी को भाजपा से निष्काषित करने के बाद इलाके में सवर्ण विरुद्ध दलित-ओबीसी का मुद्दा जोर पकड़ रहा है। राजपूत समुदाय के एक एसएएफ कर्मचारी ने पिछड़े वर्ग के यादव समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसको लेकर यादव समाज में नाराजगी है। कुल मिलाकर ग्वालियर-चंबल में संदेश फैल रहा है कि भाजपा सवर्णों की पार्टी है। इसी इमेज को सुधारने के लिए भाजपा ने इलाके के कद्दावर ज्योतिरादित्य सिंधिया को मैदान में उतारा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed