फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: अक्षय कुमार की राम सेतु देख नरोत्तम मिश्रा खुश, दावा किया- फिल्म ने दुष्प्रचार को किया खंड-खंड

Tue, 25 Oct 2022 07:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 25 Oct 2022 07:13 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म राम सेतु देखकर खुश हो गए। उन्होंने कहा कि फिल्म ने राम सेतु को लेकर किए गए दुष्प्रचार को खंड-खंड कर दिया है।

विज्ञापन
MP News Home Minister Narottam Mishra said Akshay Kumar's film broke the propaganda about Ram Setu
रामसेतु पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार की राम सेतु को मिश्रित प्रतिक्रिया मिल रही है। कई लोगों को फिल्म पसंद आई तो कई अब भी उसे समझने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की भी फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया आई है। मिश्रा को फिल्म बहुत अच्छी लगी। उन्होंने कहा कि फिल्म अद्भुत और अकल्पनीय है। यह फिल्म मिथकों से परे है। वैज्ञानिक और तार्किक आधार पर रामसेतु क निर्माण को प्रतिस्थापित करने का प्रयास निर्माता, निर्देशक और अक्षय कुमार ने किया है। वह अभिनंदनीय हो गया। 
MP News Home Minister Narottam Mishra said Akshay Kumar's film broke the propaganda about Ram Setu
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मप्र के गृहमंत्री को पसंद आई फिल्म
मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार मिथकों और दुष्प्रचार को फिल्म ने तोड़ा है, वह तारीफ के काबिल है। उन लोगों के मिथकों को फिल्म ने तोड़ा है, जिन लोगों ने रामायण और राम को ही काल्पनिक पात्र बता दिया था। यदि वह फिल्म देखेंगे तो उनके मिथक खंड-खंड होंगे। राम सेतु 7000 वर्ष पूर्व बनाया गया था और यह मानवनिर्मित सेतु है। उस समय की इंजीनियरिंग का यह एक अद्भुत नमूना है। मिश्रा ने फिल्म के लिए अक्षय कुमार और उनकी टीम को बधाई दी। साथ ही जनता से राम सेतु फिल्म देखने की अपील की।
MP News Home Minister Narottam Mishra said Akshay Kumar's film broke the propaganda about Ram Setu
राम सेतु टीम - फोटो : Insatagram- @akshaykumar
आर्कियोलॉजिस्ट बने हैं अक्षय
अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरूचा की फिल्म 'राम सेतु' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के नाम से ही साफ है कि यह फिल्म भगवान राम के नाम के आसपास ही घूमती नजर आती है। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी 'राम सेतु' की तलाश पर आधारित है। इस सेतु की तलाश करने अक्षय कुमार निकलते हैं। अक्षय ने फिल्म में आर्कियोलॉजिस्ट का किरदार निभाया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed