फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakal Lok: दिवाली पर एक लाख 11 हजार दीयों से जगमगाया महाकाल लोक, तस्वीरों में देखें रौनक

Tue, 25 Oct 2022 12:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 25 Oct 2022 12:16 PM IST
सार

Mahakal Lok: दिवाली पर एक लाख 11 हजार दीयों से जगमगाया महाकाल लोक, तस्वीरों में देखें रौनक

विज्ञापन
Shri Mahakal Lok Ujjain One lakh 11 thousand diyas lit up Mahakal Lok on Diwali see the beauty in pictures
महाकाल लोक की पहली दिवाली - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में दीपावली पर्व की शुरुआत बाबा महाकाल के धाम से होती हैं। हर बार की तरह इस साल भी महाकाल मंदिर में धूमधाम से दिवाली मनाई गई। सुबह भस्म आरती के साथ ही देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में दिवाली मनाई गई। तो वहीं रात के वक्त नव निर्मित महाकाल लोक में दिवाली की रौनक देखते ही बन रही थी।

 
Shri Mahakal Lok Ujjain One lakh 11 thousand diyas lit up Mahakal Lok on Diwali see the beauty in pictures
एक लाख 11 हजार दीपों से जगमगाया महाकाल लोक - फोटो : सोशल मीडिया
एक लाख 11 हजार दीप जलाए गए
श्री महाकाल लोक में दिवाली के मौके पर एक लाख 11हजार दीप परिसर में रोशन किए गए, जिसमें 500 से अधिक कार्यकर्ताओं की टीम ने मेहनत की। दीयों के नीचे रेत की परत बिछाई गई थी, ताकि तेल के दाग-धब्बों से परिसर को गंदा होने से बचाया जा सके। 
 
Shri Mahakal Lok Ujjain One lakh 11 thousand diyas lit up Mahakal Lok on Diwali see the beauty in pictures
दीयों से स्वास्तिक सहित अन्य आकर्षक आकृतियां भी बनाई गई थीं। - फोटो : सोशल मीडिया
कलेक्टर आशीष सिंह, महाकाल मंदिर प्रशासक और उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ संदीप सोनी सहित अन्य अधिकारी भी इस कार्य में जुटे रहे। दीयों से स्वास्तिक सहित अन्य आकर्षक आकृतियां भी बनाई गई थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed