फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News From November 1 to 7 on the state's foundation day, Shankar, Ehsan-Loy will present the band

MP News: प्रदेश के स्थापना दिवस पर 1 से 7 नवंबर तक कार्यक्रम, भोपाल में गायक शंकर, एहसान-लॉय देंगे प्रस्तुति

Fri, 28 Oct 2022 11:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 28 Oct 2022 11:23 PM IST
सार

भोपाल में स्टेट लेवल का प्रोग्राम लाल परेड में शाम 7 बजे से होगा। इसमें शिव महिला आधारित 40 से 45 मिनट की अवधिक की समवेत नृत्य नाट्य की प्रस्तुति प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद गीत संगीत की प्रस्तुति मुंबई के पार्श्व गायक श्ंकर-एहसान-लॉय बैंड द्वारा दी जाएगी।

विज्ञापन
MP News From November 1 to 7 on the state's foundation day, Shankar, Ehsan-Loy will present the band
मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : File

विस्तार

मध्य प्रदेश के 67वें स्थापना दिवस पर 1 नवंबर से 7 नवंबर तक कार्यक्रम होंगे। राजधानी के लालपरेड मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में गायक शंकर, एहसान- लॉय बैंड की प्रस्तुति देंगे। इस दिन सभी सरकारी भवनों पर लाइटिंग की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थापना दिवस को लेकर बैठक की थी। इसमें लिए निर्णय के आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिए है। भोपाल में स्टेट लेवल का प्रोग्राम लाल परेड में शाम 7 बजे से होगा। इसमें शिव महिला आधारित 40 से 45 मिनट की अवधिक की समवेत नृत्य नाट्य की प्रस्तुति प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद गीत संगीत की प्रस्तुति मुंबई के पार्श्व गायक शंकर-एहसान-लॉय बैंड द्वारा दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश के स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। सात दिन तक अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन विभाग अनुसार किया जाएगा। सरकारी और निजी शिक्षण संस्थाओं में मध्य प्रदेश गान होगा। सरकारी भवनों पर रोशनी की जाएगी। सभी जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह कार्यक्रम भी होंगे
1 नवंबर- भोपाल में राज्य स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
2 नवंबर- लाड़ली लक्ष्मी योजना का कार्यक्रम होगा।
3 नवंबर- स्वच्छता, ऐतिहासिक महापुरूषों की प्रतिमाओं, प्रमुख बाजारों में साफ-सफाई आदि की गतिविधियों होगी। प्रमुख स्थलों पर 67 दीप जलाए जाएंगे।
4 नवंबर- एक जिला एक उत्पाद को प्रमुखता प्रदान करती अलग-अलग गतिविधियां और रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
5 नवंबर- मध्य प्रदेश के गौरव के लोकनृत्य, नाटक, जननायक केंद्रित   प्रतियोगिताएं होगी।
6 नवंबर- वन्य प्रणी सुरक्षा, जागरूकता, ऊर्जा पर्यावरण-जल संरक्षण केंद्रित जागरूकता, सेमिनार, व्याख्यान, चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
7 नवंबर- जिला मुख्यालय पर सभी सभी प्रतियोगिताओं, जन सेवा अभियान, मध्य प्रदेश गौर आदि से संबंधित पुरस्कार वितरण समारोह, सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के साथ किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed