फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Delivery done with the help of porters at Rani Kamalapati railway station, ambulance did not come for

MP News: भोपाल में रानी कमलापति स्टेशन पर राजस्थान की महिला को हुई प्रसव पीड़ा, आधा घंटा नहीं आई एंबुलेंस

Fri, 16 Sep 2022 10:49 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 16 Sep 2022 10:49 AM IST
सार

राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर एक महिला की कुलियों के सहयोग से डिलीवरी हुई। एंबुलेंस और चिकित्सकीय सहायता के लिए महिला आधे घंटे तक स्टेशन पर ही तड़पती रहीं। इसके बाद कुलियों ने महिला और नवजात को जीआरपी जवान की मदद से कार से जेपी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
MP News: Delivery done with the help of porters at Rani Kamalapati railway station, ambulance did not come for
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर से महिला को बाहर ले जाते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल उस समय खुल गई जब रानी कमलापति स्टेशन पर प्रसव पीड़ा से गुजर रही महिला को आधे घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं मिली। कुलियों के सहयोग से प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर ही महिला का प्रसव हुआ। बाद में जच्चा-बच्चा को कुलियों ने जीआरपी के जवानों की मदद से जेपी अस्पताल तक पहुंचाया। 

विज्ञापन


भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम सात बजे जीटी एक्सप्रेस से राजस्थान के धौलपुर जा रही गर्भवती पिंकी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उसके पति विनोद ने महिला को प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर उतार दिया। लोगों से मदद मांगने लगे। महिला प्लेटफॉर्म पर ही तड़प रही थी। तभी प्लेटफॉर्म पर कुली राकेश प्रजापति, विष्णु प्रजापति, गोपाल गिरी और लखन महिला की मदद के लिए पहुंचे। राकेश प्रजापति ने बताया कि हमने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ देर में महिला की प्लेटफॉर्म पर ही डिलीवरी हो गई। हम लोग दौड़कर स्ट्रेचर लेकर आए। महिला और उसके बच्चे को स्टेशन से बाहर लेकर पहुंचे। काफी देर इंतजार के बाद भी एंबुलेंस के नहीं आने पर जीआरपी जवान अमित तिवारी और आरपीएफ कांस्टेबल मनीषा ने बच्चे और उसकी मां को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों ठीक है।  
विज्ञापन


स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल 
राकेश कुमार ने कहा कि कॉल करने के बावजूद कमलापति रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस 30 मिनट में नहीं पहुंची। वहीं, गर्भवती महिला को रेलवे स्टेशन पर भी डॉक्टर और एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिली। यह घटना स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकारों के दावों पर सवाल खड़े करती है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed