फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: murder in police station due to sonia gandhi's whatsapp image

सोनिया की आपत्तिजनक फोटो पर बवाल, थाने में एक का कत्ल

Fri, 17 Jun 2016 11:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Jun 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
MP: murder in police station due to sonia gandhi's whatsapp image
- फोटो : Getty

मध्यप्रदेश के जबलपुर में सोनिया गांधी की आपत्तिजनक फोटो को वाट्सएप पर डालने से बवाल मच गया। दो पक्षों के जमकर मारपीट हुई, बवाल इस कदर बढ़ा कि थाने में ही एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के दर्जनभर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कांग्रेस के पार्षद जतिन राज ने विजननगर फ्रैंड्स नाम से अपने मोहल्ले का एक वाट्सएप ग्रुप बना रखा है। इसी ग्रुप पर गुरुवार को प्रशांत नायक नाम के एक शख्स ने सोनिया गांधी की फोटोशॉप की हुई तस्वीर डाल दी जिसमें कांग्रेस अध्यक्षा को बर्तन धोते हुए दिखाया गया है। 
विज्ञापन


फोटो के साथ कैप्‍शन भी था जिसमें लिखा था कि प्रधानमंत्री मोदी की वजह से सोनिया गांधी की ये हालत हो गई। इस फोटो के शेयर होते ही हंगामा खड़ा हो गया। शाम को कांग्रेस पार्षद जतिन राज ने इसको लेकर प्रशांत से विरोध जताया जिस पर बहस शुरू हो गई। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में ही भिड़ गए दो पक्ष, चाकूबाजी में एक का कत्ल

MP: murder in police station due to sonia gandhi's whatsapp image

इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। सूचना पाकर दोनों पक्षों के समर्थक भी थाने पहुंच गए, यहां एक बार फिर माहौल बिगड़ गया। गाली गलौज के बाद पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में फिर भिडंत शुरू हो गई। 

इसी बीच किसी ने चाकू मारकर उमेश वर्मा नाम के युवक को घायल कर दिया। थारे में चाकूबाजी होते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए, तुरंत नजदीकी थानों की पुलिस बुलाकर बवालियों को शांत किया गया। पुलिस उमेश को लेकर अस्पताल के लिए पहुंची लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

एसपी सिटी इंदरजीत बलसवार ने हालांकि थाने में चाकूबाजी से इंकार किया है लेकिन उन्होंने बताया‌ कि उमेश को झगड़े के दौरान ही चाकू लगा। जिसमें उसकी मौत हो गई। चाकूबाजी में पांच और लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दर्जनभर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed