फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: The temperature is not increasing due to rain in many areas of Madhya Pradesh, Nautpa still ineffective

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के कई इलाकों में हो रही बारिश से नहीं बढ़ रहा तापमान, नौतपा अब तक बेअसर

Mon, 30 May 2022 01:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 30 May 2022 01:57 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में उमस परेशान कर रही है। प्रदेश में सबसे गर्म ग्वालियर रहा। सबसे गर्म रात टीकमगढ़ में रही। मौसम विभाग की मानें तो मानसून की गति सामान्य रही तो समय से पहले प्रदेश में दस्तक दे सकता है। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: The temperature is not increasing due to rain in many areas of Madhya Pradesh, Nautpa still ineffective
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश में मौसम एक-सा बना हुआ है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम एक-सा बना हुआ है। न तापमान में विशेष बढ़ोतरी हो रही है न ही गिरावट। उमस जरूर परेशान किए हुए है। प्रदेश में सबसे गर्म दिन ग्वालियर में तो सबसे गर्म रात टीकमगढ़ में दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में कहीं-कहीं बारिश हुई है। सीधी में 36 मिमी तक पानी गिरा है। अगले 24 घंटों के लिए 10 जिलों में आंधी-बारिश-बज्रपात की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून की गति सामान्य रही तो समय से पहले प्रदेश में दस्तक दे सकता है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, जबलपुर, सागर, चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। तेंदूखेड़ा, सीधी में 4, बहरी में 3, सिहोरा, सिंगरौली, उमरियापान, पनागर, ढीमरखेड़ा में 2, नईगढ़ी, पाटन, वारासिवनी, मऊगंज, दमोह, बडवारा में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान बता रहा है कि रीवा संभाग के जिलों तथा उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, दमोह, सागर, जबलपुर जिलों में कहीं-कहीं बौछारें गिरेंगी। यहां के लिए जारी यलो अलर्ट बता रहा है कि यहां बिजली गिरने और आंधी की संभावना भी है। हवा की गति 40 किमी प्रतिघंटे तक रह सकती है। जून के शुरुआती दो दिनों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
विज्ञापन


मौसम केंद्र के आंकड़े बता रहे हैं कि  तापमान बढ़ा है। प्रदेश में सबसे गर्म ग्वालियर रहा। ग्वालियर में 43.3, नौगांव में 43.1, खजुराहो में 43, दतिया में 42.7, राजगढ़ में 41.6, नरसिंहपुर में 42.4, टीकमगढ़ में 42.2, उमरिया में 41.4, सतना में 41.3, रीवा-रायसेन में 41.2, दमोह-गुना में 41, खरगोन में 40.4, सागर में 40.3 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो रात का तापमान अब भी 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। प्रदेश में सबसे गर्म रात टीकमगढ़ में रही। टीकमगढ़ में 30.5, दतिया में 30.4, रायसेन में 29.6, नौगांव में 29.5, राजगढ़ में 29, गुना-भोपाल-उमरिया में 28.4, ग्वालियर में 28.3, दमोह में 27.5, सतना में 27.4, सागर में 27.3, खजुराहो-रतलाम में 27 डिग्री तापमान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में पाकिस्तान के ऊपर है और एक द्रोणिका उप्र से गुजर रही है। इसके अलावा राजस्थान व उत्तर पूर्वी मप्र के हिस्सों में बारिश के कारण उस ओर से दक्षिणी पश्चिमी हवाएं प्रदेस में आ रही हैं। जानकारों के मुताबिक केरल में मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। ऐसे में मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एमपी में भी मानसून इस बार समय से पहले ही आएगा। अगले 3-4 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। गई। अगले 24 घंटों में रीवा संभाग के जिलों तथा उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, दमोह, सागर, जबलपुर जिलों में कहीं-कहीं बौछारें गिरेंगी। बिजली गिरने और आंधी की संभावना भी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed