फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Khargone Violence: Home Minister said 154 arrested so far, Rasuka on two, identity of the one who shot at SP

MP खरगोन हिंसा: गृहमंत्री बोले अब तक 154 गिरफ्तार, दो पर रासुका, एसपी पर गोली चलाने वाले की पहचान हुई 

Wed, 20 Apr 2022 03:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 20 Apr 2022 03:51 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 154 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की गई है। एसपी पर गोली चलाने वाले को भी पहचान लिया है।  

विज्ञापन
MP Khargone Violence: Home Minister said 154 arrested so far, Rasuka on two, identity of the one who shot at SP
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद भड़की हिंसा को लेकर पुलिस ने 154 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर दंगाइयों की पहचान की है। पुलिस ने एसपी सिद्धार्थ चौधरी पर गोली चलाने वाले की भी पहचान कर ली है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि वसीम नाम के शख्स ने एसपी पर गोली चलाई थी।
विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि खरगोन हिंसा की घटना में वीडियो फुटेज से दंगाइयों की पहचान की जा रही है। अब तक 154 लोग गिरफ्तार किए जा चुके है। दो लोग मोहसिन और नवाज पर रासुका लगाया गया है। मोहसिन पर 10 और नवाज पर 8 आपराधिक केस पहले से दर्ज है। खरगोन एसपी पर गोली चलाने वाले शख्स की भी पहचान कर ली गई है। उसका नाम वसीम है। उन्होंने बताया कि एक पान की दुकान चलाने वाले शख्स को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। वह वीडियो में पथराव करते दिख रहा है। उसके आधार पर उसकी पहचान कर कार्रवाई की गई। खरगोन में रामनवमी के जुलूस में पथराव के बाद हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद शहर के अलग-अलग इलाके में आगजनी की घटनाएं भी हुई। वहीं, हिंसा में एक युवक की मौत समेत एसपी और कई लोग घायल हुए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


 
दंगाई समाज के दुश्मन है, उन्हें किसी से जोड़ना सही नहीं 
नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में दंगाइयों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाने के सवाल पर कहा कि जो लोग समाज में शांति भंग करते हैं, वह समाज के दुश्मन है। उन लोगों को किसी जाति से नहीं जोड़ना चाहिए। उन्हें दंगाई ही कहना चाहिए। अतिक्रमण करने वाले हो, दंगाई हो, उनके साथ वही सलूक होना चाहिए, जो हो रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed