{"_id":"590d7a564f1c1bd210441bf8","slug":"mp-govt-to-cancel-public-holidays-on-the-birth-death-anniversary-of-eminent-personalities-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के बाद MP में भी महापुरुषों की जयंती-पुण्यतिथि पर छुट्टियां होगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के बाद MP में भी महापुरुषों की जयंती-पुण्यतिथि पर छुट्टियां होगी रद्द
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
Updated Sat, 06 May 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : mint
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की तर्ज पर अब मध्यप्रदेश सरकार भी राज्य के स्कूलों में महापुरुषों की जयंती-पुण्यतिथि पर दी जा रही छुटि्टयों को रद्द करने का फैसला किया है। इस फेसले के तहत राज्य के स्कूलों में सरकार 20-25 छुट्टियों को रद्द कर सकती है।
विज्ञापन
इसके लिए स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा महापुरुषों की जयंती-पुण्यतिथि के नाम पर राज्य के 15 छुट्टियों को रद्द करने का फैसला एक सही प्रयास है। उन्होंने कहा कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के फैसले के बाद हम भी कम से कम 20-25 छुट्टियों को रद्द करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
एमपी सरकार के कैलेंडर अनुसार 2017 में पब्लिक रिलेशन विभाग के वेबसाइट्स पर राज्यों में 76 छुट्टियां हैं, जिसमें 54 वैकल्पिक हैं। सरकार ने संत रविदास जयंती (10 फरवरी), परशुराम जयंती (29 अप्रैल), वाल्मीकि जयंती (5 अक्टूबर) और इस तरह के कई छुट्टियों को रद्द करने जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में उत्तर प्रदेश सरकार ने महापुरुषों की जयंती-पुण्यतिथि के नाम पर सभी छुट्टियों को और साथ ही 15 सार्वजनिक छुट्टियों को भी रद्द करने का फैसला किया था।
