फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP governmet issues order for transferring 46 police dog handlers and their canines

मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने किया कुत्तों का तबादला, भाजपा ने कसा तंज

Sat, 13 Jul 2019 12:45 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 13 Jul 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
MP governmet issues order for transferring 46 police dog handlers and their canines
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ - फोटो : File Photo

मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार बनने के बाद से अभी तक तो अफसरों के ही तबादले किए जा रहे थे। लेकिन अब यहां कुत्तों के भी तबादले हो रहे हैं। यहां शुक्रवार को सूबे के पुलिस विभाग ने बड़े पैमाने पर खोजी कुत्तों (स्निफर डॉग) के तबादले का आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन


तबादले का आदेश 23वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल की ओर से पीटीएस डॉग के 46 डॉग हैंडलरों को मय डॉग समेत जारी किया गया है। आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री कमलनाथ के बंगले की सुरक्षा के लिए भी छिंदवाड़ा से डफी डॉग को बुलाया गया है। डफी के अलावा दो कुत्ते और भी हैं। इन तीन खोजी कुत्तों को मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा के लिए विशेष तौर पर तैनात किया जाएगा। 
विज्ञापन


राज्य सरकार के इस फैसले के बाद से ट्विटर पर भाजपा नेता चुटकी ले रहे हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत ने ट्विटर पर लिखा है, "वाह री कमलनाथ सरकार तबादला उद्योग में कुत्तों को भी नहीं छोड़ा। मध्यप्रदेश के डॉग स्क्वाड के ट्रांसफर।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने लिखा है, "हाय रे बेदर्दी कांग्रेस सरकार कुत्तो को तो छोड़ देते ... ! पुलिस विभाग ने किए कुत्तो के थोकबंद तबादले। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार का वश चले और कोई माल देने वाला मिल जाए तो वो जमीन और आसमान का स्वयं के व्यय पर तबादला कर दे।"  
 


मुख्यमंत्री आवास में करीब दो साल से पदस्थ रीमा और जया को हटा दिया गया है। दोनों की उम्र साढ़े आठ साल हो चुकी थी। माना जा रहा है कि अब ये मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा ठीक से नहीं कर रहे हैं। इनके स्थान पर तीन नए डॉग्स सिकंदर, डफी और रेणु को पदस्थ किया गया है। 8.3 साल का डफी अब तक छिंदवाड़ा में पदस्थ था। रेणु को मुख्यमंत्री के आवास पर इसलिए नियुक्त किया गया है क्योंकि उसकी सूंघने की क्षमता काफी अच्छी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed