फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Elections: Kamal Nath says This is not general election, this will decide future of Chhindwara and state

MP Elections 2023: गृह जिले में बोले कमलनाथ; यह आम चुनाव नहीं, यह चुनाव छिंदवाड़ा और प्रदेश का भविष्य तय करेगा

Mon, 06 Nov 2023 01:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 06 Nov 2023 01:01 PM IST
सार

MP Assembly Election 2023: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के लहगड़ुआ में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने मतदाताओं से अपनी पार्टी को जिताने की अपील की। साथ ही कमलनाथ ने भाजपा पर भी हमला किया। हालांकि, कुछ दिन पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता भी लहगड़ुआ में प्रचार करने पहुंचे थे।

विज्ञापन
MP Elections: Kamal Nath says This is not general election, this will decide future of Chhindwara and state
लहगड़ुआ में जनसभा को संबोधित करते पीसीसी अक्ष्यक्ष कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार रात अपने गृह जिले छिंदवाड़ा के लहगड़ुआ में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाए। कमलनाथ ने अपने भाषण में कहा कि चुनावी व्यवस्था के चलते मैं अब यहां नहीं आ पाऊंगा। विधानसभा चुनाव में आपको ही पूरा जिला संभालना है। जिले की जवाबदारी मैं आपको सौंप रहा हूं। दरअसल, बीते दिनों केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने लहगड़ुआ में रात बिता कर आदिवासी परिवारों के साथ भोजन किया था। उसी दौरान उन्होंने कमलनाथ पर हमला भी किया था।

विज्ञापन


भाजपा ने दलित-आदिवासियों पर किया अत्याचार
जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम पूर्व सीएम कमलनाथ ने वार्ड क्रमांक नौ के लहगड़ुआ में आयोजित जनसभा को संबोधित कर कहा कि यह चुनाव आम चुनाव नहीं है। यह चुनाव छिंदवाड़ा और प्रदेश का भविष्य तय करेगा। समय के साथ हर चीज में परिवर्तन आया है। आज सोशल मीडिया का युग है। हर जेब में मोबाइल है। पिछले 18 सालों से भाजपा ने दलित और आदिवासियों पर अत्याचार किया है।
विज्ञापन


‘मेरा लक्ष्य कृषि क्षेत्र को मजबूत करना है’
कमलनाथ ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा लक्ष्य कृषि क्षेत्र को मजबूत करना है। इस दिशा में हम आगे भी बढ़ रहे थे। पंद्रह माह की कांग्रेस सरकार में प्रदेश के 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। छिंदवाड़ा जिले के 75 हजार किसानों को कर्जमुक्त किया गया और आगे भी कर्जमाफी की योजना सतत जारी रहती। लेकिन भाजपा ने षड्यंत्र कर सरकार गिरा दी। अगर मैं सौदा करता तो सरकार बच जाती, किंतु सौदेबाजी से हमारे छिंदवाड़ा जिले का नाम बदनाम होता और मैं यह नहीं चाहता था। इस आमसभा में अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed