{"_id":"65584f5963e9e93a320b703c","slug":"mp-election-women-lagged-behind-men-by-0-5-percent-in-katni-here-third-gender-voted-46-percent-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: कटनी में पुरुषों से 0.5 प्रतिशत पीछे रहीं महिलाएं, यहां थर्ड जेंडर ने किया 46 फीसद मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: कटनी में पुरुषों से 0.5 प्रतिशत पीछे रहीं महिलाएं, यहां थर्ड जेंडर ने किया 46 फीसद मतदान
Sat, 18 Nov 2023 11:15 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:15 AM IST
सार
MP Election 2023: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में चार विधानसभा सीटें हैं। इनमें मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मतदान को 75.43 प्रतिशत तक ले गए। हालांकि, ये अंतिम नहीं माना जा सकता। क्योंकि इसमें अभी मतदान दलों की वापसी के बाद और शासकीय कर्मियों के डाक मतपत्र से हुए मतदान शामिल होना बाकी हैं। लिहाजा ये माना जा सकता है, वोटिंग प्रसेंटेज करीब 77 से 78 प्रतिशत जा सकता है।
विज्ञापन
मतदान करने के लिए लाइन में लगे हुए मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी जिला जबलपुर संभाग में आने के साथ ही महाकौशल क्षेत्र में शामिल है। जहां की बहोरीबंद विधानसभा सीट में सबसे ज्यादा लोगों ने वोट देते हुए 81.33 प्रतिशत तक ले गए। वहीं सबसे कम वोटिंग मुड़वारा की रही, जो 70.58 प्रतिशत में सिमट गई।
विज्ञापन
बड़ी बात ये है कि इसी क्षेत्र में जिला निर्वाचन अधिकारी, स्वीप अधिकारी से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मौजूद है। जो लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की मुहिम चला रहे थे। बावजूद इसके मुड़वारा विधानसभा की कम वोटिंग प्रशासनिक चूक मानी जा सकती है। बात करें चर्चित सीट विजयराघवगढ़ विधानसभा की तो वहां 77 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जो काफी ज्यादा है और अंतिम सीट बड़वारा 73.05 का मतदान प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
कहा जाता है ज्यादा वोटिंग होना सत्ता परिवर्तन का प्रतीक होता है। लेकिन राजनैतिक विशेषज्ञों की माने तो इस बार बढ़े मतदान प्रतिशत का रोल निभाने वाली महिलाएं हैं, जिन्होंने 75.05 प्रतिशत मतदान करते हुए लोकतंत्र के महापर्व में अपनी आहुति देने का बेहतर कार्य किया है। जो पुरुषों से 0.5 प्रतिशत ही कम था। क्योंकि इस तरह से 76 प्रतिशत पुरुषों का मतदान रेसियो शामिल है।
विज्ञापन
बात करे थर्ड जेंडर की इस बार इन्होंने 46.15 लोगों ने वोटिंग कर चौंका दिया, जो काफी ज्यादा माना जा रहा है। फिलहाल, शांतिपूर्ण और बेहतर वोंटिग प्रसेंटेज को लेकर जिला निर्वाचन एवं कलेक्टर अवि प्रसाद ने सभी ड्यूटी में लगे कर्मियों के कार्यों की प्रशंसा करते दिखे तो बाहर से आए सुरक्षा बल की आभार जताया। इसके साथ ही स्वस्थ्य लोकतंत्र बनाए रखने में सहायक मतदाताओं को धन्यवाद करते नजर आए। देखना ये है आने वाले तीन दिसंबर को ये वोटिंग किसका भाग्य उदय करेगी।
