{"_id":"6b0ae294e59f57a81902fc7f","slug":"indore-krishna-guruji-meets-kanchi-shankaracharya-presents-his-book-kaliyug-puran-and-seeks-blessings-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कांची कामकोटि पीठ में कृष्णा गुरुजी ने शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद, कलियुग पुराण भेंट कर की धर्म चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कांची कामकोटि पीठ में कृष्णा गुरुजी ने शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद, कलियुग पुराण भेंट कर की धर्म चर्चा
Sat, 28 Nov 2026 07:48 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 28 Nov 2026 07:48 PM IST
सार
पंचमहाभूत आध्यात्मिक यात्रा के तहत इंदौर के कृष्णा गुरुजी ने कांचीपुरम स्थित श्री कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्यजी से मुलाकात की। उन्होंने अपनी पुस्तक ‘कलियुग पुराण’ और तिरंगा दुपट्टा भेंट किया।
विज्ञापन
कांचीपुरम के शंकराचार्य से मिले कृष्णा गुरुजी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
पंचमहाभूत आध्यात्मिक यात्रा के अंतर्गत इंदौर के आध्यात्मिक चिंतक एवं ‘कलियुग पुराण’ के लेखक कृष्णकांत मिश्रा (कृष्णा गुरुजी) ने शनिवार को तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित श्री कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्यजी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कृष्णा गुरुजी ने राष्ट्र गौरव के प्रतीक स्वरूप तिरंगा दुपट्टा एवं अपनी लिखित पुस्तक ‘कलियुग पुराण’ सादर भेंट की। शंकराचार्यजी ने पुस्तक स्वीकार करते हुए संबंधित स्वामीजी से विस्तृत चर्चा करने का मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कांग्रेस में अब पद नहीं, काम का हिसाब होगा: जीतू पटवारी ने विधानसभा प्रभारियों से मांगी संगठन की रिपोर्ट
विज्ञापन
कृष्णा गुरुजी ने स्वामीजी से भेंट कर अपने आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों के साथ ‘कलियुग पुराण’ के उद्देश्य और सनातन धर्म की वर्तमान युग में व्यावहारिक प्रासंगिकता से अवगत कराया। इस दौरान गुरुकुल में वेदों का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को शिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का संकल्प भी लिया गया। कृष्णा गुरुजी ने कहा कि सनातन धर्म के ज्ञान को वर्तमान पीढ़ी तक सरल, तार्किक एवं व्यावहारिक रूप में पहुंचाना समय की आवश्यकता है। राष्ट्रभाव और मानव कल्याण ही आध्यात्मिकता का मूल उद्देश्य होना चाहिए। पीठ की मर्यादा के अनुरूप इस मुलाकात के दौरान छायाचित्र नहीं लिए गए।
विज्ञापन

