फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Shivraj said - From whose mouth is the Gandhi family talking about corruption, who did the 2G, 4G

MP Election: शिवराज का प्रियंका पर हमला, बोले-जो लोग बेल पर है, वो भ्रष्टाचार के आरोप किस मुंह से लगा रहे

Tue, 07 Nov 2023 01:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 07 Nov 2023 01:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोला है। शिवराज ने कहा कि 2जी,3जी,4जी और जीजा जी घोटाला करने वाले भष्टचार पर बात कर रहे है। 

विज्ञापन
MP Election: Shivraj said - From whose mouth is the Gandhi family talking about corruption, who did the 2G, 4G
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आरोप प्रत्यारोप तेज होते जा रहे है। मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रियंका जी और राहुल जी ये दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोल रहे हैं और इस कदर झूठ बोल रहे हैं कि कांग्रेस शासित प्रदेशों की नाकामियां और घोटाले दूसरे राज्यों की सरकारों पर मढ देते हैं। ये गांधी परिवार किस मुंह से भ्रष्टाचार की बात करता है। 2G घोटाला, 3G घोटाला, 4G घोटाला, जीजा जी घोटाला किसने किया, क्या दुनिया नहीं जानती..?
विज्ञापन


शिवराज ने कहा कि जो लोग बेल पर चल रहे हैं। वो भ्रष्टाचार के आरोप किस मुंह से लगा रहे हैं। जहां-जहां कांग्रेस की सरकारे है वो भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। अभी छत्तीसगढ़ में एक आरोप लगा सट्टे का, सट्टेबाज आरोप लगा रहे हैं वहां की सरकार के खिलाफ। नाम लेकर आरोप लगा रहे हैं प्रियंका जी आपको याद नहीं आता। उन्होंने कहा कि बलात्कार आपके प्रदेश में होते हैं और आप मध्य प्रदेश के नाम मढ देती हो, आपको तनिक भी शर्म नहीं आती?
विज्ञापन


कांग्रेस की सरकार में कितने भ्रष्टाचार हुए? 
सीएम ने कहा कि प्रियंका जी, जब यहां 15 महीने का शासन कांग्रेस का था तब कितने घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार हुए? क्या भूल गई, जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे तब बंटाढार मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। किस मुंह से आप बात करती हैं? केवल भ्रष्टाचार ही नहीं, आप तो झूठ बोलती है। झूठ बोलने के लिए ही बार-बार याद करना पड़ता है। कई बार झूठ बोल के भी भूल जाती है, सच तो सच होता है उसे याद करना नहीं पड़ता। प्रियंका जी आपको एमएसपी कितनी देंगे, कितनी बढ़ाएंगे ये भी याद नहीं रहता। कभी कागज पढ़ती हो, कभी भूल जाती हो आपको तो रटना पड़ता है, तब आप दिखा पाती है और बता पाती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed