{"_id":"5d594ad68ebc3e896f1a60eb","slug":"mother-murdered-her-two-children-in-shahdol-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेशः मां ने कुल्हाड़ी से अपने दो बच्चों की हत्या की, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेशः मां ने कुल्हाड़ी से अपने दो बच्चों की हत्या की, पुलिस ने हिरासत में लिया
Sun, 18 Aug 2019 06:31 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 18 Aug 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के शहडोल में एक मां ने अपने ही दो बच्चों की कथित रूप से रविवार सुबह हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। घटना शहडोल संभागीय मुख्यालय से लगे सोहागपुर थानांतर्गत कोनी मोहल्ले की है।
विज्ञापन
उप पुलिस अधीक्षक (शहडोल संभागीय मुख्यालय) बी डी पांडे ने बताया कि कोनी मोहल्ले का रहने वाला रामप्रसाद बैगा रविवार सुबह घर से बाहर गया हुआ था और घर में उसकी पत्नी गुड्डन बैगा (35), पुत्र राहुल बैगा (पांच) और पुत्री काजल बैगा (सात) सो रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद जब रामप्रसाद वापस घर आया तो देखा कि उसके पुत्र राहुल बैगा और पुत्री काजल बैगा का शव घर के बाहर पड़ा है और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पांडे ने कहा कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तब पता चला कि रामप्रसाद की पत्नी गुड्डन बैगा ने दोनों बच्चों की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी और अपने को कमरे के अंदर बंद कर लिया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने काफी देर की मशक्कत के बाद उसे कमरे से बाहर निकाला और हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल लिया है। पुलिस ने मौके से वह कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है, जिससे हत्या की गई।
पांडे ने बताया की वारदात को अंजाम देने वाली महिला के पति रामप्रसाद का कहना है कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
