{"_id":"62773095657af809110a29e8","slug":"morena-camel-came-under-shatabdi-engine-lives-of-passengers-stuck-due-to-train-halt-in-chambal-ravines","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरैना: शताब्दी के इंजन के नीचे आया ऊंट, चंबल के बीहड़ों में ट्रेन रुकने से अटकी रही यात्रियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरैना: शताब्दी के इंजन के नीचे आया ऊंट, चंबल के बीहड़ों में ट्रेन रुकने से अटकी रही यात्रियों की जान
Sun, 08 May 2022 08:23 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 08 May 2022 08:23 AM IST
सार
शताब्दी एक्सप्रेस रोजाना की तरह शनिवार सुबह दिल्ली से रवाना होकर ग्वालियर की ओर आ रही थी। सुबह करीब 8:50 बजे चम्बल पुल क्रॉस करते ही हेतमपुर से पहले रेलवे ट्रेक पर अचानक एक ऊँट आ गया। ट्रैन की चपेट में आने से ऊँट के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
मुरैना: शताब्दी के नीचे आया ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरैना जिले में शनिवार को शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन में ऊंट फंसने से बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। हालांकि ट्रेन का इंजन फेल होने से डेढ़ घंटे बाद दूसरा इंजन लगाकर इसे आगे के लिए रवाना किया गया।
जानकारी के अनुसार घटना हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास की। जंगल में अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों को जब ट्रेन के इंजन में ऊंट फंसने का पता चला तब उनकी जान में जान आई।
दरअसल शताब्दी एक्सप्रेस रोजाना की तरह शनिवार की सुबह दिल्ली से रवाना होकर ग्वालियर की ओर आ रही थी। सुबह करीब 8:50 बजे ट्रेन धौलपुर रेलवे स्टेशन को क्रॉस कर मुरैना की ओर बढ़ रही थी। चम्बल पुल क्रॉस करते ही हेतमपुर से पहले रेलवे ट्रेक पर अचानक एक ऊँट आ गया। ट्रैन की चपेट में आने से ऊँट के परखच्चे उड़ गए, लेकिन उसकी हड्डी ट्रैन के इंजन में फंस गई, जिससे ट्रेन मौके पर ही रुक गई। ट्रेन का इंजन फैल होने की खबर लगते ही मुरैना रेलवे स्टेशन स्व आरपीएफ व अन्य तकनीकी स्टॉफ मौके पर पहुंच गया। तकनीकी स्टॉफ ने इंजन को सुधारने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह चालू नहीं हुआ। इस दौरान करीब दो घंटे तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही। अधिकारियों ने दूसरा इंजन मंगवाकर सुबह 10:45 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
अचानक चम्बल के बीहड़ में ट्रेन रुकते ही यात्री दहशत में आ गए। हर कोई ट्रेन रुकने की वजह जानने के लिए उत्सुक था। थोड़ी देर बाद जब आरपीएफ का स्टॉफ मौके पर पहुंचा और ट्रेन का इंजन फैल होने की बात पता चली तब यात्रियों की जान में जान आई। तेज धूप में करीब दो घंटे तक रेलवे ट्रेक पर ट्रेन खड़ी रहने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
वहीं, इस मामले में आरपीएफ स्टॉफ का कहना है कि राजस्थान से चरवाहे ऊँट लेकर मध्य प्रदेश में चराने आते है, उनमें से दो ऊँट रेलवे ट्रेक पर रह गए थे। इनमें से एक ऊंट शनिवार सुबह शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया,जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।