{"_id":"5d9fa3828ebc3e01431c178b","slug":"married-woman-sexually-harassed-by-four-people-near-bhopal-railway-station-all-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : भोपाल रेलवे स्टेशन के पास महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : भोपाल रेलवे स्टेशन के पास महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार
Fri, 11 Oct 2019 03:02 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 11 Oct 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में 20 साल की एक विवाहिता के साथ भोपाल रेलवे स्टेशन के पास चार सफाई कर्मियों ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। गुरुवार की रात पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार-गुरुवार रात की थी और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक आरोपितों धर्मेंद्र राय (45), विक्रम करोसिया (32), राजेश खरे (40) और राकेश करोसिया (40) को गुरुवार को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
जीआरपी ने बताया कि चारों आरोपितों को रेलवे स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म की सफाई के लिए एक निजी एजेंसी द्वारा भर्ती किया गया था। पुलिस ने बताया इनमें से धर्मेद्र राय सुपरवाइजर है।
विज्ञापन
पीड़िता अपनी भतीजी के साथ बुधवार रात करीब 11.30 बजे विसर्जन के लिए जा रही मां दुर्गा की झांकी देखने के लिए निकली थी। इस दौरान लघुशंका करने के लिए वह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या छह के पास एक सूनसान स्थान पर गई, जहां चारों आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता की भतीजी ने चारों को एक-दूसरे का नाम लेते हुए सुन लिया था। उसके बयान के आधार पर जीआरपी ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी ने बताया कि पीड़िता का पति हत्या के एक मामले में एक आरोपी है और फरार है।
