{"_id":"5d4bffdc8ebc3e6cc226a6b3","slug":"mandsaur-bus-driver-landed-his-bus-into-4-feet-of-deep-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर ने चार फीट गहरे पानी में उतार दी यात्रियों से भरी बस, आफत में फंसी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर ने चार फीट गहरे पानी में उतार दी यात्रियों से भरी बस, आफत में फंसी जान
Thu, 08 Aug 2019 06:33 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 08 Aug 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
गहरे पानी में बस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के सुवासरा में बुधवार को एक बस ड्राइवर का खतरों से खेलना 20 यात्रियों की जान के लिए मुसीबत बन गया। दरअसल, क्षेत्र में हो रही बारिश से नाले में तेज बहाव होने से अंडरपास में चार फीट से अधिक पानी भर गया था, लेकिन ड्राइवर इसे नजरअंदाज करते हुए बस को गहरे पानी से निकालने की कोशिश करने लगा। अंडरपास के नीचे पहुंचते ही बस बंद हो गई और तमाम कोशिशों के बाद स्टार्ट नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
यह देख ड्राइवर घबरा गया और यात्री भी चिल्लाने लगे। लेकिन संयोग से आसपास के लोग वहां पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। ज्यादा पानी के कारण बस का दरवाजा भी नहीं खुला पा रहा था। बस की खिड़कियों से एक-एक कर यात्रियों को बस की छत पर आने को कहा गया इसके बाद उन्हें उपर खींचा गया।
विज्ञापन
अंडरपास में पानी होने बावजूद बस निकालने वाले ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है और बस का फिटनेस और परमिट भी कैंसिल कर दिया गया।
