फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: Bulldozer launched on encroachment on government land, land worth Rs 54 crore freed

Mandsaur: सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 54 करोड़ की भूमि भूमाफिया के चंगुल से मुक्त करवाई

Mon, 05 Feb 2024 05:10 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 05 Feb 2024 05:10 PM IST
सार

सुवासरा के नए बस स्टैंड के पास गरीबों को वर्ष 1957-58 में रहने के लिए पट्टे दिए थे। पट्टे धारियों ने तो घर नहीं बनाए, लेकिन पिछले साल कुछ भू माफियाओं ने इस जमीन पर कब्जा कर लिया। यही नहीं इस पर निर्माण भी शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
Mandsaur: Bulldozer launched on encroachment on government land, land worth Rs 54 crore freed
मंदसौर में करोड़ों की जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर जिले के सुवासरा में नए बस स्टैंड के पास स्थित बेशकीमती जमीन पर हुए अतिक्रमण को सोमवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर मुक्त कराया। प्रशासन की इस कार्रवाई ने सुवासरा के भू माफियाओं के करोड़ों के खेल पर पानी फेर दिया है। अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी पहले से ही कर ली थी। यहां तक कि पुलिस फोर्स को भी कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए बुला लिया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि सुवासरा के नए बस स्टैंड के पास गरीबों को वर्ष 1957-58 में रहने के लिए पट्टे दिए थे। पट्टे धारियों ने तो घर नहीं बनाए, लेकिन पिछले साल कुछ भू माफियाओं ने इस जमीन पर कब्जा कर लिया। यही नहीं इस पर निर्माण भी शुरू कर दिया। किसी ने इसकी शिकायत प्रशासन को कर दी। प्रशासन ने भी शिकायत को हाथों हाथ लिया। प्रशासन ने अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी किए, लेकिन उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया। इस पर प्रशासन ने भूअतिक्रमणकर्ताओं पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना कर दिया। आज प्रशासन ने सुबह 6 बजे से 5 जेसीबी लगाकर खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। प्रशासन अतिक्रमणकर्ताओं से ही अतिक्रमण हटाने में आने वाला खर्च वसूलेगा। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अतिक्रमण कर्ताओं ने लगभग 54 करोड़ रुपए की जमीन पर कब्जा कर रखा था, जिसे हटाया गया है। जब प्रशासन जुर्माने की राशि वसूलेगा तब इस मामले में कई ऐसे नाम सामने आएंगे जो पर्दे के पिछे से करोड़ों रुपये का खेल कर रहे हैं। सुवासरा तहसीलदार मोहित सिनम ने बताया कि सुवासरा बस स्टैंड क्षेत्र से पट्टे की जमीन पर भूमाफिया द्वारा अवेध तरीके से कब्जा कर निर्माण करवाया जा रहा था। इसे पांच जेसीबी लगाकर हटाया गया। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी पर्याप्त मात्रा में लगवाया गया है ताकि कोई अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुविभागीय अधिकारी सीतामऊ शिवानी गर्ग ने बताया कि सुवासरा में शासकीय भूमि सर्वे नंबर 918/1/2 रकबा लगभग 1.0 हेक्टेयर पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। मौके पर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा  जेसीबी चलाकर मौके पर पिलर निर्माण को हटाया गया। इसका मूल्य लगभग 53 करोड़ 81 लाख 95 हजार रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed