फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: Babu arrested taking bribe of 20 thousand rupees, was demanding one lakh rupees to settle the pension case

मंदसौर: 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, पेंशन प्रकरण निपटाने के लिए मांग रहा था एक लाख रुपये

Fri, 06 May 2022 08:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 06 May 2022 08:35 PM IST
सार

मंदसौर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एक बाबू को उज्जैन से आई ईओडब्ल्यू की टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वह सेवानिवृत्त टेक्नीशियन से पेंशन प्रकरण निपटाने के लिए एक लाख रुपये मांग कर रहा था।
 

विज्ञापन
Mandsaur: Babu arrested taking bribe of 20 thousand rupees, was demanding one lakh rupees to settle the pension case
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन से आई ईओडब्ल्यू की टीम ने मंदसौर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एक बाबू को 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वह सेवानिवृत्त टेक्नीशियन से पेंशन प्रकरण निपटाने के लिए एक लाख रुपये मांग कर रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त टेक्नीशियन प्रेमशंकर प्रधान ने उज्जैन ईओडब्ल्यू एसपी से शिकायत की थी। बताया था कि पीएचई का बाबू मजीद रहमान मेरे पेंशन प्रकरण का निराकरण करने के लिए एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। साथ ही इससे कम पैसे लेकर काम करने को तैयार नहीं था। टीम ने शिकायत को पड़ताल के बाद सही पाया। फिर आरोपी बाबू को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई।
विज्ञापन


टीम ने फोन पर बात कराकर रिश्वत की बताई राशि लाने का बताया। टीम ने शिकायतकर्ता प्रेमशंकर प्रधान को 20 हजार रुपये लेकर बाबू मजीद रहमान के पास भेजा गया। शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे जैसे ही फरियादी ने लेखापाल को रुपये दिए। ईओडब्ल्यू डीएसपी सहित टीम ने मौके पर ही बाबू को 20 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed