गायों के कटान में लगे थे दोस्त, नहीं माने तो काट डाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के दमोह में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने दो साथियों की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस के सामने उसने अपना गुनाह स्वीकार करते हुए बताया कि दोनों मृतक उसके पुराने दोस्त थे जो गोवंश की तस्करी और उसके कटान के काम में लगे हुए थे।
उसके मना करने के बाद भी वे नहीं माने तो उसने गुस्से में आकर उनकी हत्या कर दी। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार पुलिस की गिरफ्त में आए गुल्ली उर्फ फुलचरण निवासी सिंगपुर ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय पहले जानवरों की अवैध तस्करी के धंधे में लगा हुआ था।
हालांकि उसे यह नहीं पता था कि जिन पशुओं को वह अपने वाहनों से ले जाता है उन्हें बूचड़खाने में काट दिया जाता है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने गुल्ला सोमा बंजारा और गणेश भिलाला के शव को गत 26 मई को बारी सदपुर के जंगलों से बरामद कर लिया गया।
आरोपी ने बताया कि नहीं मानते थे दोस्त इसलिए मारा
पुलिस की जांच के अनुसार सैदपुर निवासी गुल्ला को पूर्व में भी पशु तस्करी और उनकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह बेल पर जेल से बाहर चल रहा था। इसके बाद गणेश के साथ मिलकर वह फिर गोवंश तस्करी और उनके कटान के धंधे में लिप्त हो गया।
वहीं उनकी हत्या में पकड़े गए आरोपी गुल्ली ने बताया कि 23 मई को उन दोनों ने कई दर्जन पशुओं को अवैध तस्करी के लिए ले जा रहे थे। इस पर उसने उन दोनों से इस काम के लिए मना किया लेकिन वो नहीं माने।
जिसके बाद उन तीनों में बहस हो गई। इसके बाद गुस्से में गुल्ली ने कुल्हाड़ी उठाकर उन पर वार कर दिए। गुल्ली की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हुई कुल्हाडी और खून से सने कपडों को बरामद कर लिया।
