फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Man booked for girlfriend’s fiancé murder in indore

मध्य प्रदेश: सगाई होने पर युवक ने की गर्लफ्रेंड के मंगेतर की चाकू मारकर हत्या

Sun, 10 Sep 2017 07:30 PM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद
amarujala.com- presented by: अरविंद Updated Sun, 10 Sep 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
Man booked for girlfriend’s fiancé murder in indore
Murder

गर्लफ्रेंड की शादी किसी दूसरे व्यक्ति से तय होने पर युवक ने गुस्से में आकर उसके मंगेतर की धारदार चाकू से हत्या कर दी। मामला इंदौर के मोह तहसील के हसलपुर गांव का है।

विज्ञापन


पढ़ें: पत्नी को मायके से लाने को पिता ने नहीं दिए पैसे, गुस्सैल बेटे ने मां को चाकू से गोद डाला
विज्ञापन


जहां शनिवार को आउटहाउस में सो रहे लड़की के मंगेतर पर आरोपी ने रात करीब 1.30 बजे हमला कर दिया। लड़की का परिवार हसलपुर गांव में यशवंत पाटीदार में बने अपने आउटहाउस में रहता है जहां उसके पिता खुद के कृषि फार्म में काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनपुर पुलिस के मुताबिक, दस दिन पहले यानि 31 अगस्त को 15 वर्षीय लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी। वहीं, लड़की के घर से भाग जाने पर उसके माता-पिता ने उसके प्रेमी लखन के खिलाफ पुलिस में बेटी के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 अपहरण और पोस्को एक्ट के तहत लखन के खिलाफ मामला दर्ज किया। लेकिन, बीते शुक्रवार की सुबह लड़की अपने घर वापस लौट आई। बता दें कि 24 वर्षीय आरोपी लखन भील धार जिले के पिपलिया का रहने वाला है।   

लड़की के घर आ जाने के बाद उसके माता-पिता ने उसकी सगाई धार जिले के नालचा के पास शहगदियापुरा गांव के रहने वाले 22 वर्षीय सुनील के साथ कर दी। जब आरोपी लखन को इस बात का पता चला तो वह अपनी गर्लफ्रेंड के घर गुस्से में पहुंचा।


वहीं, लड़की के पिता ने सुनील को लखन से बात करने के लिए बुला लिया। उसके बाद रात करीब 1.30 बजे लखन आउटहाउस पहुंचा जहां सुनील सो रहा था। वहां पहुंचकर लखन ने एक धारदार चाकू से सुनील के पेट और सीने पर कई बार वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें: उत्तराखंड में रेप के बाद किशोरी की दर्दनाक हत्या से तनाव, गुस्साई भीड़ हुई बेकाबू

सुनील की हत्या करने के बाद आरोपी लखन वहां से भाग गया। लड़की के घरवालों को जब इसका पता चला तो उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर सुनील की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज लखन की तलाश शुरू कर दी। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद सुनील की लाश उसके घरवालों को सौंप दी गई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed