फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Major action against accused in the toxic liquor case bulldozers raze houses and warehouses

सागर: जहरीली शराब कांड के आरोपियों पर बड़ा एक्शन, सरकारी जमीन पर बने मकानों और गोदामों पर चला बुलडोजर

Thu, 10 Sep 2026 07:03 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 07:03 PM IST
सार

सागर के बंडा में जहरीली शराब कांड के तीन मुख्य आरोपियों के अवैध निर्माणों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। सरकारी और श्मशान भूमि पर बने मकान, गोदाम और अन्य निर्माण ध्वस्त किए गए। प्रशासन ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

विज्ञापन
Major action against accused in the toxic liquor case bulldozers raze houses and warehouses
जहरीली शराब कांड के आरोपियों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सागर दौरे के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने जहरीली शराब कांड के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुपालन में बंडा क्षेत्र में प्रशासन ने तीन मुख्य आरोपियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज कर दिया।

विज्ञापन

राजस्व विभाग, पुलिस बल और नगर परिषद बंडा की संयुक्त टीम ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासनिक जांच और राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपियों ने सरकारी भूमि और श्मशान की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराए थे। इन स्थानों का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों और कारोबार के लिए किया जा रहा था।कार्रवाई से पहले प्रशासन की ओर से आरोपियों को 24 घंटे का नोटिस दिया गया था। निर्धारित समय में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की।

विज्ञापन

मनीष लोधी के दो मकान और गोदाम ढहाए
जहरीली शराब कांड के आरोपी मनीष उर्फ यशवंत लोधी, निवासी वार्ड-12 बंडा, के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। राजस्व रिकॉर्ड के मुताबिक, उसने शासकीय श्मशान मद की भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कराया था। इस निर्माण का उपयोग कुरकुरे-नमकीन बनाने और गोदाम के रूप में किया जा रहा था। इसके अलावा पहाड़-चट्टान मद की सरकारी भूमि पर भी अतिक्रमण पाया गया। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसके दो मकानों और गोदाम को ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  ग्वालियर में सवर्ण समाज का संभागीय आंदोलन, यूजीसी नियमों से लेकर सवर्ण आयोग तक उठीं मांगें

चन्द्रभान सिंह का पक्का मकान ढहाया
दूसरे मुख्य आरोपी चन्द्रभान सिंह उर्फ चंदू, निवासी ग्राम ततरवारा, तहसील शाहगढ़, के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। आरोपी ने नगर में शासकीय भूमि पर एक मंजिला पक्का रिहायशी मकान बनाकर अवैध कब्जा कर रखा था। प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से इस मकान को ढहा दिया। तीसरे मुख्य आरोपी आशीष साहू, निवासी वार्ड-11 बंडा, द्वारा शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए पक्के मकान और गेट लगे आंगन को भी प्रशासन ने जेसीबी की मदद से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

तीन टीमों ने भारी पुलिस बल के साथ की कार्रवाई
पूरी कार्रवाई के लिए प्रशासन ने तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया था। बंडा एसडीएम संजय जैन, एसडीओपी रोहित लखेरा और तहसीलदार मोहित जैन की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के संबंध में बंडा एसडीएम संजय जैन ने बताया कि आरोपियों की अन्य अवैध संपत्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में सामने आने वाली अन्य अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबारियों और अपराधियों के खिलाफ मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed