फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उज्जैन: आज निकलेगी बाबा महाकाल की दूसरी शाही सवारी, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Mon, 29 Jul 2019 09:28 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 29 Jul 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain shahi sawari 2019 Today in Sawan, See Photos
महाकाल की शाही सवारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर देश के कई प्रसिद्ध शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालु सैकड़ों किलोमीटर से जल लेकर बाबा को चढ़ाने के लिए मंदिरों में जुटे हैं। उज्जैन स्थित भूतभावन बाबा महाकाल की आज दूसरी शाही सवारी निकलेगी। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।
Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain shahi sawari 2019 Today in Sawan, See Photos
महाकाल की शाही सवारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
आज भक्तों को राजाधिराज महाकाल के दो रूपों में दर्शन होंगे। परंपरा के अनुसार शाम 4 बजे महाकाल मंदिर से अवंतिकानाथ का नगर भ्रमण शुरू होगा। राजाधिराज बाबा महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर और हाथी पर मनमहेश रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे।
Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain shahi sawari 2019 Today in Sawan, See Photos
महाकाल यात्रा
उज्जैन में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। शिप्रा नदी में जल की पर्याप्त व्यवस्था के लिए अधिकारियों ने वैठक की। 22 जुलाई को निकली महाकाल की पहली शाही सवारी में प्रशासनिक इंतजाम के बावजूद भगवान महाकाल की पालकी 1 घंटा देरी से मंदिर पहुंची थी। इस बार ऐसा न हो इसके लिए प्रशासन पहले से ज्यादा मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain shahi sawari 2019 Today in Sawan, See Photos
महाकाल की शाही सवारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
महाकाल सवारी की शान बढ़ाने वाला हाथी श्यामू फिट
बाबा महाकाल की सवारी में शामिल होने वाले हाथी श्यामू की तबीयत अब ठीक है। कुछ दिनों पहले एक स्थानीय पार्षद ने शिकायत की थी कि वह उन्मादी हो रहा है। जिस पर वन विभाग और पशु विभाग के डॉक्टरों से श्यामू की सेहत की जांच करवाई। अधिकारियों के अनुसार श्यामू का स्वास्थ्य ठीक है और उसके सवारी में शामिल होने में कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain shahi sawari 2019 Today in Sawan, See Photos
महाकाल मंदिर - फोटो : SELF

ज्योतिर्लिंग क्षरण पर नहीं है ध्यान

श्रावण मास के दौरान भगवान महाकाल को प्रतिदिन हजारों लीटर सादा जल अर्पित किया जा रहा है। जबकि ज्योतिर्लिंग क्षरण को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एक्सपर्ट कमेटी ने भगवान को आरओ जल अर्पित करने का सुझाव दिया था। फिर भी कावड़ियों द्वारा लाया गया जल कार्तिकेय मंडपम में लगे जल पात्र से सीधए बाबा महाकाल को चढ़ाया जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed