Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP High Court Clears NEET-PG Counselling, Upholds 30% Quota and Incentive Marks for In-Service Doctors

जबलपुर: हाईकोर्ट से मेडिकल छात्रों को राहत, नीट-पीजी काउंसलिंग पर लगी रोक हटी, इन-सर्विस आरक्षण व बोनस अंक सही

Fri, 27 Nov 2026 10:59 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 27 Nov 2026 10:59 AM IST
सार

हाईकोर्ट ने सेवारत डॉक्टरों को खुली श्रेणी की मेरिट में शामिल करने और इन-सर्विस आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने 30% आरक्षण और सेवा के आधार पर मिलने वाले अतिरिक्त अंकों को सही मानते हुए काउंसलिंग पर लगी अंतरिम रोक हटा दी है।

विज्ञापन
MP High Court Clears NEET-PG Counselling, Upholds 30% Quota and Incentive Marks for In-Service Doctors
मप्र हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र उच्च न्यायालय ने राज्य की मेधा सूची की खुली श्रेणी में सेवारत डॉक्टरों को शामिल करने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। इस निर्णय के साथ ही उच्च न्यायालय ने नीट-पीजी की काउंसलिंग प्रक्रिया को पुनः शुरू करने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश एवाई कोगजे और न्यायाधीश विवेक जैन की खंडपीठ ने जारी प्रवेश प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने से इन्कार कर दिया। इसके साथ ही पीठ ने 2 नवंबर को दिए गए अपने अंतरिम आदेश को भी हटा दिया है। अदालत ने कहा कि अंतरिम आदेश के कारण रुकी हुई काउंसलिंग को अब कानून के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


इन-सर्विस आरक्षण व्यवस्था को सही ठहराया
खंडपीठ ने वर्ष 2018 के संशोधित नियमों के तहत तीन वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके राज्य सेवा के डॉक्टरों के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की व्यवस्था को उचित ठहराया। अदालत ने कहा कि जब लागू नियमों को किसी भी पक्ष ने चुनौती नहीं दी है, तो इस प्रक्रिया पर सवाल खड़े नहीं किए जा सकते। यह प्रवेश प्रक्रिया 5 अक्तूबर 2021 से प्रभावी नियमों के अधीन संचालित हो रही है। अदालत ने टिप्पणी की कि जिन डॉक्टरों ने कठिन या ग्रामीण क्षेत्रों में तीन वर्ष तक सेवाएं दी हैं, उन्हें प्रोत्साहन अंक मिलने की उम्मीद थी। उनका यह अधिकार अब पूरी तरह तय हो चुका है, जिसे अब समाप्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर: बस बॉडी निर्माण के नाम पर 2.24 करोड़ की ठगी, लखनऊ से दबोचा गया मुख्य आरोपी, 1 दिसंबर तक रिमांड पर


अतिरिक्त प्रोत्साहन अंकों का किया समर्थन
उच्च न्यायालय ने एक, दो और तीन वर्ष की सेवा पूरी करने वाले सेवारत डॉक्टरों को क्रमशः 10 प्रतिशत, 20 प्रतिशत और 30 प्रतिशत अतिरिक्त अंक देने के नियम को भी सही पाया। पीठ ने स्पष्ट किया कि प्रोत्साहन अंकों का यह आवंटन भारतीय चिकित्सा परिषद विनियम 2000 के नियम 9 के पूर्णतः अनुकूल है। अदालत ने यह भी माना कि यह प्रोत्साहन अंक देने की व्यवस्था 30 प्रतिशत के आरक्षण कोटा से पूरी तरह स्वतंत्र और अलग है। अदालत ने 18 नवंबर को इस मामले में अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था, जिसे गुरुवार को सुनाया गया।

काउंसलिंग प्रक्रिया नियमानुसार होगी शुरू
खंडपीठ के आदेश के अनुसार अंतरिम रोक हटने से राज्य में नीट-पीजी की काउंसलिंग प्रक्रिया फिर से चालू हो जाएगी। उच्च न्यायालय ने कहा कि पूर्व आदेश के सम्मान में प्रक्रिया को रोक दिया गया था, लेकिन याचिका खारिज होने के बाद अब काउंसिलिंग को नियमानुसार कराया जा सकता है। अदालत ने सेवारत अभ्यर्थियों को खुली श्रेणी की मेरिट में स्थान देने और अतिरिक्त अंक दिए जाने के नियमों को विधि सम्मत मानकर संबंधित याचिका को खारिज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed