{"_id":"5d58e2b68ebc3e89bf3dad07","slug":"madhya-pradesh-youth-tied-with-pegs-beaten-for-two-hours-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में फिर इंसानियत की हदें पार, युवक को खूंटे से बांध दो घंटे तक पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में फिर इंसानियत की हदें पार, युवक को खूंटे से बांध दो घंटे तक पीटा
Sun, 18 Aug 2019 01:54 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के शाजापुर में घर में घुसने की आशंका में एक युवक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। पिटाई के बाद युवक को मवेशियों के खूंटे से बांध दिया गया। जिसके बाद ग्रामीण दो घंटे तक युवक को बांधकर दोबारा पीटते रहे।
विज्ञापन
जिसके बाद घटना की सूचना मिलने पर गांव के सरपंच ने घटनास्थाल पर पहुंचकर युवक को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित का नाम बंटी राजपूत बताया गया है। बंटी देवास जिले के ऐनाबाद गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
बंटी शुजालपुर माइक्रो फाइनेंस कंपनी में नौकरी का बायोडाटा देने आया था। तभी बस स्टैंड के कुछ लोग उसे जबर्दस्ती ले गए और एक घर के बाड़े में खूंटे से बांधकर पिटाई है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। शनिवार को घटना से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
बंटी ने बताया कि ग्रामीण मेरे हाथों की अंगुली काटने की कोशिश करने लगे। मुझपर हंसिए से वार किया गया। बंटी ने बताया कि मार पीट करने वालों को वह जानता है। उसने बताया कि उसका उनके घर आना जाना भी था।
किसी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान दो साल पहले सोनू जाट के ऊपर मेरे हाथ से पानी छिड़क गया था। उस समय दोनों के बीच विवाद हुआ था। बस स्टैंड पर चाय पीते देख उसने मुझसे बदला लेने के लिए उसने यह साजिश रची।
उसने गांव के शोभाराम जाट को यह कहकर बुलाया कि बंटी तुम्हारे घर में घुसा था। इस पर शोभाराम मुझे वहां से ले गया और घर पहुंचते ही सोनू के साथ उसने भी मारपीट शुरू कर दी।
