फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Uma Bharti's new advice after liquor ban demand, know what she said now

मध्य प्रदेश: शराब बंदी, रायसेन का मंदिर खुलवाने की जिद के बाद उमा की नई सलाह, जानिए क्यों की योगी की तारीफ

Wed, 20 Apr 2022 03:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Apr 2022 03:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती फिर नई मांग के साथ सामने आई हैं। उमा ने आज ट्वीट कर उत्तर प्रदेश सरकार के लाउडस्पीकर परमिशन संबंधी फैसले को मध्य प्रदेश में भी फॉलो करने की मांग की है।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Uma Bharti's new advice after liquor ban demand, know what she said now
uma bharti

विस्तार

उमा भारती ने आज ट्वीट कर उत्तर प्रदेश सरकार के लाउडस्पीकर परमिशन संबंधी फैसले को मध्य प्रदेश में भी फॉलो करने की मांग की है।
विज्ञापन

 
देश की फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती ने ट्वीट कर कहा है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ जी की सरकार के द्वारा ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लिया गया नीतिगत निर्णय अभिनंदनीय है। ज्यादा शोर एवं आवाजों से शहर एवं गांव के लोगों को स्नायु तंत्र की बीमारियां बढ़ रही हैं, उन्हें रात में सुख से सोना बहुत जरूरी है। इसलिए रात में 10 बजे से सुबह 7 बजे तक माइक की आवाज पर सख्त नियंत्रण होना चाहिए।

उमा ने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज की अनुमति इसी शर्त पर मिलनी चाहिए कि वे आवाज इतने ही लोग सुनेंगे जो वहां बैठे हुए हैं, इसमें धर्म का भेदभाव ना हो। अस्पताल और स्कूल इन आवाजों से डिस्टर्ब हो रहे हैं। घरों में रहने वाले विद्यार्थी एवं अस्वस्थ या वृद्ध लोगों की शोर एवं आवाजों से उनकी तकलीफ बढ़ रही हैं। बारातों के डीजे या किसी भी जुलूस के शोर का एक समय तय हो एवं आवाज की सीमित सीमा तय हो तभी हम स्वस्थ समाज की रचना में योगदान दे पाएंगे। साथ ही उमा ने किसी का नाम लिए बगैर सलाह दी कि हम भी मध्य प्रदेश में इस प्रकार का निर्णय लें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मप्र में लगातार सक्रिय उमा पहले शराब बंदी को लेकर मुखर हुई थीं। सरकार को चेतावनी भी दी, साथ भोपाल में एक शराब दुकान पर पत्थर भी फेंका था। इसके बाद उन्होंने रायसेन किले में सोमेश्वर मंदिर के ताले नहीं खुलने पर अन्न त्याग का प्रण लिया था। मगर जब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शराब बंदी से इनकार करते हुए नशामुक्त समाज का नारा दिया तो उन्होंने सीएम की तारीफ करना शुरू कर दिया था। शिवराज सरकार की तारीफें करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के लाउडस्पीकर की अनुमति की प्रशंसा की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed