फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh teacher asks students to slap a girl of class 6 for 168 times, arrested

मध्यप्रदेश : होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षक ने 6वीं की छात्रा को छात्रों से लगवाए 168 बार थप्पड़

Thu, 16 May 2019 11:12 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 16 May 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh teacher asks students to slap a girl of class 6 for 168 times, arrested
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने शिक्षक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। शिक्षक पर आरोप है कि शिक्षक ने कुछ छात्र-छात्राओं को एक छात्रा को होमवर्क न पूरा करने पर 168 बार थप्पड़ मारने के लिए कहा। 

विज्ञापन


अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी रवि प्रकाश राय ने बताया कि ठांडला तहसील के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट जय पाटीदार ने शिक्षक मनोज वर्मा (35) की जमानत याचिका खारिज कर दी। 
विज्ञापन


रवि प्रकाश ने कहा कि शिक्षक मनोज वर्मा पर आरोप है कि उसने पिछले साल जनवरी में ठांडला के जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा की एक छात्रा को होमवर्क पूरा न करने पर कक्षा के छात्र-छात्राओं से उसे थप्पड़ मारने को कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता छात्रा के पिता शिव प्रताप सिंह के मुताबिक उनकी बेटी एक से 10 जनवरी तक स्कूल नहीं गई थी, क्योंकि उसकी तबीयत खराब थी।

11 जनवरी को जब छात्रा बिना होमवर्क पूरा किए स्कूल गई तो वर्मा ने कक्षा के अन्य छात्र-छात्राओं से सजा के रूप में थप्पड़ मारने को कहा। छह दिनों तक रोज 14 लड़कियों ने उसे रोजाना दो बाक थप्पड़ मारे। 

जानाकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा के पिता ने स्कील प्रशासन से इसकी शिकायत की। जिसपर मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई। कमेटी ने शिक्षक को दोषी पाया और उसे निलंबित कर दिया गया।


इसी बीच शिव प्रताप सिंह ने शिक्षक के खिलाफ आईपीसी और किशोर न्याय कानून के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि इस घटना के बाद उनकी बेटी तनाव में है और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। उसने स्कूल जाने से भी मना कर दिया। 

सोमवार को शिक्षक को गिरफ्तार किया गया और इसी दिन उसकी जमानत की अर्जी भी खारिज कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed