{"_id":"59a695c84f1c1b5b738b46a9","slug":"madhya-pradesh-muslims-gift-loudspeaker-to-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र: मंदिर की लाउडस्पीकर चोरी, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दिया गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र: मंदिर की लाउडस्पीकर चोरी, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दिया गिफ्ट
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
Updated Wed, 30 Aug 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गिफ्ट किया लाउडस्पीकर
- फोटो : HT
सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हनुमान मंदिर में लाउडस्पीकर सेट भेंट किया है। मध्यप्रदेश के हरदा जिले में कुछ दिन पहले ही मंदिर में चोरों ने दान पेटी और लाउडस्पीकर चुरा लिए थे। जिसके चलते मंदिर में आरती और प्रार्थना संदेश प्रसारित नहीं हो पा रहे थे।
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी दीपक उपरीत ने बताया कि चार दिन पहले मंदिर से लाउडस्पीकर का पूरा सेट चोरी हो गया था। इसकी हरदा थाने में शिकायत की गई।
मंदिर समिति नया सेट खरीदने का विचार कर ही रही थी कि मुस्लिम भाईयों ने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए लाउडस्पीकर भेंट कर दिया। पुजारी ने आगे कहा कि ‘मैं मंदिर समिति की ओर से स्थानीय मुस्लिम तेहर समिति के भाईयों को धन्यवाद देता हूं।’
विज्ञापन
