{"_id":"5d9d91478ebc3e93b774fcb2","slug":"madhya-pradesh-murder-shot-dead-vhp-vishwa-hindu-parishad-in-mandsaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: मंदसौर में विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: मंदसौर में विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
Wed, 09 Oct 2019 01:20 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 09 Oct 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मंदसौर में विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान युवराज सिंह चौहान के रूप में हुई है। हालांकि, हमलावरों का पता नहीं चल सका है। हमला करने वाले बाइक पर सवार थे और गोली मारने के बाद घटनास्थल से फरार हो गये।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: A Vishva Hindu Parishad (VHP) worker has been shot dead by unidentified assailants in Mndsaur. Police is present at the spot, investigation is underway. More details awaited.
— ANI (@ANI) October 9, 2019विज्ञापन
इस घटना को अभिनंदन नगर रेलवे अंडरपास के पास अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल हमलावरों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। आसपास के लोगों से पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
पेशे से वकील और केबल नेटवर्क संचालक युवराज पर ये हमला तब हुआ जब वे एक होटल के सामने खड़े थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश आये और फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद युवराज को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डॉ़क्टरों ने मृत घोषित किया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
