फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: "Mask is life" campaign will run in urban bodies from tomorrow, people will be made aware of wearing masks

मध्य प्रदेश: नगरीय निकायों में कल से चलेगा "मास्क ही है जिन्दगी" अभियान, लोगों को मास्क लगाने किया जाएगा जागरूक 

Wed, 19 Jan 2022 06:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Jan 2022 06:58 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 20 जनवरी से "मास्क ही है जिन्दगी" अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक करना है। 20 दिन चलने वाले इस अभियान में लोगों को मास्क लगाने का सही तरीका भी सिखाया जाएंगा। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: "Mask is life" campaign will run in urban bodies from tomorrow, people will be made aware of wearing masks
मध्य प्रदेश: नगरीय निकाय चुनावों में चलाया जाएगा "मास्क ही है जिंदगी" अभियान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में जनता को कोरोना महामारी से बचाने और मास्क के प्रति जागरूक करने के लिए सभी नगरीय निकायों में 20 जनवरी से "मास्क ही है जिन्दगी" अभियान चलाया जाएगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बुधवार को इसके निर्देश दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए नागरिकों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभियान 20 दिनों तक चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में मास्क के प्रयोग को बढ़ावा देना तथा मास्क को जन-सहयोग से सुलभ तरीके से उपलब्ध कराना और मास्क बैंक स्थापित करना है। अभियान के तहत लोगों को मास्क को ठीक ढंग से पहनने और उसके सुरक्षित निपटान की जानकारी प्रदान की जाएगी।
    
अभियान में अशासकीय संगठनों, संस्थाओं और युवाओं का सहयोग लिया जायेगा। व्यक्तिगत जनसंपर्क के साथ जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां की जाएगी। साथ ही मास्क लगाने वालों को प्रोत्साहन और नहीं लगाने वाले लोगों को समझाइश दी जायेगी। इस दौरान रोको-टोको अभियान भी चलेगा। लोगों को विभिन्न प्रचार माध्यमों से मास्क लगाने के फायदे बताए जायेंगे। मास्क नहीं लगाने पर समझाइश के बाद चालानी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस अभियान की मंत्री कार्यालय और संचालनालय स्तर पर सतत् मॉनिटरिंग होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed