{"_id":"5e418fa98ebc3ee5f45c5ea7","slug":"madhya-pradesh-kamal-nath-government-transfers-52-ips-officers-and-16-districts-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलनाथ सरकार ने किए 52 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, 16 जिलों के एसपी भी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलनाथ सरकार ने किए 52 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, 16 जिलों के एसपी भी बदले
Mon, 10 Feb 2020 10:45 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने सोमवार को बड़ा फेरबदल करते हुए 52 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसके अलावा 16 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के भी तबादले हुए हैं। मध्य प्रदेश के गृह विभाग द्वारा सोमवार दोपहर को जारी किए गए ट्रांसफर आदेश में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) और महानिरीक्षक (आईजी) रैंक के पांच-पांच पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
एडीजी (प्रशासन) कैलाश मकवाना को एडीजी (नारकोटिक्स) तथा अजय शर्मा को एडीजी (नारकोटिक्स) से एडीजी (प्रशासन) बनाया गया है। जी पी सिंह को एडीजी (राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो) से एडीजी (नक्सल विरोधी अभियान) के तौर पर तबादला किया गया है।
विज्ञापन
राजेश चावला को एडीजी (होमगार्ड) से तबादला करके एडीजी (राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) बनाया गया है। जी जर्नादन को एडीजी (जे एन पुलिस अकादमी, सागर) से एडीजी (शहडोल रेंज) स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
इन 16 जिलों के एसपी बदले
मध्यप्रदेश सरकार ने शहडोल, होशंगाबाद, छतरपुर, भिंड, इंदौर (पूर्व), आगर-मालवा, गुना, बैतूल, दमोह, भोपाल (दक्षिण), बुरहानपुर, श्योपुर, सिंगरौली, नीमच, हरदा और छिंदवाड़ा जिलों के एसपी के ट्रांसफर किए हैं।
