फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bhopal mp cbse school reopen from january 2021: Madhya Pradesh Education department planning to open cbse school from january 2021 in bhopal

भोपाल: जनवरी से खुलेंगे सीबीएसई के स्कूल, यह है तैयारी

Wed, 23 Dec 2020 05:46 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: कुमार संभव Updated Wed, 23 Dec 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
bhopal mp cbse school reopen from january 2021: Madhya Pradesh Education department planning to open cbse school from january 2021 in bhopal
भोपाल: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना के खौफ को देखते हुए 25 मार्च 2020 से देशभर के सभी स्कूल बंद कर दिए गए थे, जिन्हें अब खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है, लेकिन शुरुआत में सिर्फ बड़े बच्चों की कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। ऐसे में भोपाल में सीबीएसई के सभी स्कूल जनवरी से खोलने की योजना बना ली गई है। हालांकि, इसके लिए दिशा-निर्देश भी तय किए गए हैं। 
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने लिया था यह फैसला
जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश में शिक्षा विभाग ने पहले स्कूलों में छात्रों की अनिवार्य उपस्थिति का आदेश दिया था, लेकिन स्कूल संचालकों और अभिभावकों के विरोध को देखते हुए अपना फैसला बदल लिया था। इसके तहत कहा गया था कि बच्चों की स्कूल में उपस्थिति अनिवार्य नहीं है। अभिभावकों की सहमति के बिना विद्यार्थियों को विद्यालय नहीं बुलाया जा सकता। हालांकि, अभिभावक द्वारा दी गई सहमति या असहमति पूरे सत्र के लिए मान्य रहेगी। 
विज्ञापन


कुछ ही स्कूल चला रहे बस
बता दें कि भोपाल में फिलहाल बड़े बच्चों की कक्षाएं चलाने की अनुमति दी गई है। ऐसे में सीबीएसई से संबंधित कई बड़े स्कूलों को जनवरी से खोलने की तैयारी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन अभी बच्चों को लाने और ले जाने के लिए योजना बना रहे हैं। दरअसल, फिलहाल इक्का-दुक्का स्कूल ही ऐसे हैं, जो बस सुविधा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित रूप से लगेंगी ये कक्षाएं
सहोदय ग्रुप ऑफ सीबीएसई स्कूल के सचिव डी. अशोक कुमार ने बताया कि जनवरी के पहले हफ्ते से शहर के बाल भवन स्कूल, एलएनसीटी वर्ल्ड वे और कोपल स्कूल खुल जाएंगे। शुरुआत में सिर्फ 10वीं-12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को नियमित रूप से बुलाया जाएगा। दरअसल, यह योजना बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए बनाई गई है। इसके लिए विद्यार्थियों के अभिभावकों की सहमति भी लगी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed