{"_id":"5af284ad4f1c1b360b8b90e0","slug":"madhya-pradesh-congress-chief-kamal-nath-took-a-jibe-at-chief-minister-shivraj-singh-chouhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलनाथ ने शिवराज को कहा 'नालायक', बदले में उन्हें मिला ऐसा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलनाथ ने शिवराज को कहा 'नालायक', बदले में उन्हें मिला ऐसा जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Wed, 09 May 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी मौसम की एक खासियत होती है इस दौरान राजनीतिज्ञ दोस्त भी दुश्मन हो जाते हैं। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है। और वहां भी चुनावी सरगर्मियों के बीच आरोप -प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 'मित्र' कहा लेकिन अंदाज 'नालायक मित्र' वाला था। वैसे चौहान और कमलनाथ पुराने प्रतिद्वंद्वी है और दोनों का अंदाज ए बयां भी दोस्ती भरा है। कमलनाथ के 'नालायक मित्र' कहे जाने के बाद शिवराज सिंह ने उन्हें आड़े हाथों लिया और बातों- बातों में कई बार खुद को नालायक कह दिया।
विज्ञापन
बता दें कि छिंदवाड़ा से कांग्रेस पार्टी से लोकसभा सांसद कमल नाथ ने पिछले दिनों चौहान को इशारों -इशारों में कहा था कि कोई मित्र लायक होता है और कोई नालायक होते हैं। कांग्रेस के नेता का बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चौहान ने ट्विटर पर लिखा कि सिर्फ कमल पर ही विश्ववास करना चाहिए। उन्होंने लिखा कि हम सभी का सम्मान करते हैं और फिर से यह दोहराते हैं कि सिर्फ कमल का फूल ही काम का है।
दोनों नेताओं की यह नोक-झोंक साइबर पुलिस तक पहुंच गई है। कांग्रेस ने भाजपा नेता पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों विपक्षी पार्टी ने एक वीडियो वायरल किया है जिसमें सीएम को अंगद के रूप में दिखाया गया है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम नालायक हैं क्योंकि हमने कॉलोनियों को वैध किया, हम नालायक हैं क्योंकि हम एक रूपये में गेहूं दे रहे हैं। ग्वालियर में एक कार्यक्रम के दौरान चौहान ने कहा कि हमने प्रदेश के लोगों के हितों के लिए लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि हम गरीबों का इलाज कराते हैं तो नालायक हो गए, योजना अच्छी है पर वो हमें नालायक कह रहे हैं।