{"_id":"5d909ea38ebc3e015f567201","slug":"madhya-pradesh-cm-kamal-nath-to-lead-bhajan-padayatra-on-gandhi-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेशः गांधी जयंती पर भजन पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे मुख्यमंत्री कमलनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेशः गांधी जयंती पर भजन पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे मुख्यमंत्री कमलनाथ
Sun, 29 Sep 2019 06:12 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 29 Sep 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
कमलनाथ
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में दो अक्टूबर को भजन पदयात्रा के आयोजन के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्रदेश में होने वाले समारोहों की शुरूआत होगी। करीब एक किलोमीटर तक चलने वाली इस पदयात्रा में महात्मा गांधी की नित्य प्रार्थना में सम्मिलित 15वीं शताब्दी के अत्यंत लोकप्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ गाया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस के भोपाल जिले के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने रविवार को बताया कि महात्मा गांधी के 150वें जन्म दिवस समारोह के अवसर पर कमलनाथ के नेतृत्व में रोशनपुरा चौराहा से सुबह 8.25 बजे पदयात्रा निकलेगी, जो मिंटो हॉल में खत्म होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस दौरान गांधी का पसंदीदा भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ गाया जाएगा। मिश्रा ने बताया कि पदयात्रा के बाद कमलनाथ मिंटो हॉल परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसी बीच, मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि महात्मा गांधी के 150वें जन्म दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से समूचे प्रदेश में व्यापक रूप से कई आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन
