फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh CM Kamal Nath said We will do in 15 months what BJP could not do in 15 yrs

कमलनाथ ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- जो 15 सालों में नहीं कर पाई, 15 महीने में करेंगे

Thu, 10 Oct 2019 01:01 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Oct 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Kamal Nath said We will do in 15 months what BJP could not do in 15 yrs
मुख्यमंत्री कमलनाथ - फोटो : PTI

झाबुआ उप चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे। रोड शो के बाद कल्याणपुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार 15 महीने में वह करेगी जो भाजपा सरकार 15 वर्षों में हासिल नहीं कर सकी।

विज्ञापन


21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले आदिवासी जिले झाबुआ के कल्याणपुरा में रैली में कमलनाथ ने कहा, मुझे मौका दीजिए, भाजपा ने पिछले 15 सालों में जो नहीं किया, मैं 15 महीने में उसे पूरा करूंगा। सड़कों और तालाबों का निर्माण किया जाएगा, लेकिन उससे पहले मैं इस क्षेत्र के युवाओं के भविष्य के बारे में अधिक चिंतित हूं जो काम की तलाश में गुजरात जाते हैं। यह किस तरह का मध्य प्रदेश है?

विज्ञापन


इससे पहले, कमलनाथ ने गोपालपुरा से कल्याणपुरा तक कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के लिए प्रचार करते हुए 10 किलोमीटर का रोड शो किया।मुख्यमंत्री का रोड शो बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे झाबुआ के पास मिंडल से शुरू हुआ, जो कल्याणपुरा में खत्म हुआ।  इस रोड शो में पांच मंत्री और सात विधायकों सहित दर्जनों नेता प्रदेश से आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिवासियों के उत्थान के लिए अपनी सरकार के फैसलों के बारे में बात करते हुए, कमलनाथ ने कहा कि आदिवासी किसानों के बैंक ऋणों को माफ करने के अलावा, उन्होंने ऋणदाताओं से लिए गए ऋणों को भी माफ कर दिया है। इसके अलावा, कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों को रुपे एटीएम कार्ड के माध्यम से 10,000 रुपये निकालने की सुविधा प्रदान की है।


बता दें कि, भाजपा विधायक गुमान सिंह डामोर के त्यागपत्र देने से झाबुआ सीट खाली हुई थी। डामोर इस साल हुए लोकसभा चुनाव में रतलाम-झाबुआ सीट से सांसद बन गए हैं।यहां से बीजेपी ने भानु भूरिया को मैदान में उतारा है, जो अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं। भानु भूरिया वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के झाबुआ जिला के अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed