{"_id":"622f7fe4ff669a6c8120deaf","slug":"madhya-pradesh-class-11th-annual-examination-will-start-from-15th-march-and-9th-from-16th-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा 15 मार्च से और 9वीं की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा 15 मार्च से और 9वीं की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी
Tue, 15 Mar 2022 11:41 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 15 Mar 2022 11:41 AM IST
सार
स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन
exam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं की परीक्षाओं के टाइम टेबल जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार मध्य प्रदेश में कक्षा 11वीं की परीक्षा 15 मार्च से और कक्षा 9वीं की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होंगी। यह परीक्षाएं अप्रैल के दूसरे हफ्ते तक चलेंगी।
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार प्रदेश के सभी शासकीय हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:30 के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे उपस्थित होना होगा। परीक्षा कक्ष में सुबह 8:15 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दिव्यांग विद्यार्थियों को 20 मिनट प्रति घंटे के हिसाब से अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा प्रदान की जाएगी।